फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The work of marking the lamps on the ghats of Ayodhya from today

अयोध्या के घाटों पर दीपों के चिन्हीकरण का कार्य आज से

Sat, 23 Oct 2021 01:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
The work of marking the lamps on the ghats of Ayodhya from today
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने पांचवें दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन 23 अक्तूबर से अयोध्या के 32 घाटों पर दीप एवं रामायणकालीन चित्रण का कार्य शुरू कर देगा।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी प्रो. शैलेंद वर्मा ने बताया कि 3 नवंबर को होने वाले दिव्य दीपोत्सव के तीन दिन पूर्व तक चित्रण का कार्य चलता रहेगा। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से अयोध्या के 32 घाटों पर 9 लाख दीपक बिछाने की तैयारी है।
विज्ञापन

यह काम विश्वविद्यालय, महाविद्यालय व इंटर कॉलेज के 12 हजार स्वयंसेवकों के सहयोग से अयोध्या के 32 घाटों किया जाएगा। इसमें 20 बुर्ज को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वयंसेवकों में 32 प्रेक्षक व 200 समन्वयक भी शामिल हैं। दीपक बिछाने एवं जलाने के लिए सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 14 गुणे 14 का एक ब्लॉक बनाया जायेगा।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने बताया कि अयोध्या का दीपोत्सव एतिहासिक दृष्टि से हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। विश्वविद्यालय पांचवीं बार इस एतिहासिक पल का साक्षी बनने जा रहा है।
पूर्व में विश्वविद्यालय द्वारा चार बार के दीपोत्सव में तीन बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में नाम दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि इस बार सात लाख 51 हजार दीपक जलाकर पिछले रिकॉर्ड को तोड़कर नया रिकॉर्ड बनाएंगे।

दीपोत्सव के दिन रामायणकालीन चित्रों में रखे दीपक थ्रीडी एनिमेशन के साथ जलाएं जाएंगे। दीपक खरीदने, स्वयंसेवकों के भोजन व परिधान समेत अन्य कार्यों का दायित्व विश्वविद्यालय द्वारा लखनऊ की कंपनी लकक्षक एलएलपी टेक को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed