{"_id":"5751cec74f1c1b7705108c3b","slug":"the-woman-had-to-return-fees-furore","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने की छत से छलांग लगाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने की छत से छलांग लगाने की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Sat, 04 Jun 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
महिला ने की छत से छलांग लगाने की कोशिश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली के घोसियाना क्षेत्र में संचालित एक संस्थान में शुक्रवार की दोपहर एक महिला ने फीस वापसी को लेकर हंगामा किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि फीस वापस न होने पर महिला ने नीचे छलांग लगाने की कोशिश की। हालांकि प्रकरण में कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है।
घोसियाना मोहल्ले में दिल्ली स्थित एक प्रोडक्ट सेल एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण मल्टीलेवल कंपनी की शाखा संचालित हो रही है। कोड एक्टीवेट कराने वाले अभ्यर्थी को कंप्यूटर प्रशिक्षण के साथ सामान बेचने की जिम्मेदारी दी जाती है।
सुलतानपुर निवासी महिला नीलम ने कोड एक्टीवेट कराने के लिए सात हजार रुपये की एक किस्त जमा की थी। हालांकि उसने अपना निर्णय बदल लिया और कई दिनों से फीस वापसी के लिए चक्कर लगा रही थी।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर महिला ने फीस वापस न होने पर गुस्सा होकर भवन से नीचे छलांग लगाने की कोशिश की। यह नजारा देख लोगों ने उसको पकड़कर किसी तरह रोक लिया। वहीं पढ़ने वाली गद्दोपुर के अविका पांडेय का पुरवा निवासी सीमा पांडेय का कहना है कि एक माह बाद खाते में हजारों की रकम आने की बात कही गई थी।
प्रत्येक को छह-छह लोगों का कोड एक्टीवेट कराना था। हालांकि किसी के खाते में पैसा नहीं आया। इस बाबत संस्थान के प्रबंधक रामजनम गुप्ता ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते महिला नीलम ने फीस वापसी की मांग की थी। प्रकरण कंपनी मुख्यालय को संदर्भित किया गया है। वार्ता के बाद महिला संतुष्ट होकर घर चली गई। कोई विवाद जैसी बात नहीं है।