फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The vehicle trampled the niece who fell from the bike on the highway, died

हाईवे पर बाइक से गिरी भांजी को वाहन ने रौंदा, मौत

Mon, 13 Sep 2021 12:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
The vehicle trampled the niece who fell from the bike on the highway, died
अयोध्या। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर पटरंगा थाना क्षेत्र के मटौली गाँव के पास बाइक अनियंत्रित होने से मामा-भांजी सड़क पर गिए गए। इसी दौरान पीछे आ रहे एक वाहन ने भांजी को रौंद दिया।
विज्ञापन

मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल मामा को सीएचसी खैरनपुर रुदौली में भर्ती कराया गया है। ननिहाल आई अजरा बानो (16) पुत्री दिलदार निवासी इसौली थाना मुसाफिरखाना जनपद सुल्तानपुर रविवार को अपने मामा मोहम्मद सरवर (35) पुत्र जलील अहमद निवासी महौलरेलिया बाबा बाजार थाना मवई के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही थी।
विज्ञापन

लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर पटरंगा थाना क्षेत्र के मटौली गाँव के समीप अचानक बाइक असंतुलित हो गई। अजरा और उसका मामा सड़क पर गिर गए। तभी पीछे से आ रहे एक वाहन उसे रौंदते हुए निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में युवती के सिर पर वाहन का पहिया चढ़ जाने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वाहन की चपेट में आकर उसका मामा भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने घायल मोहम्मद सरवर को सीएचसी खैरनपुर रुदौली भेजवाया।

युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय अयोध्या भेजवा दिया। पटरंगा थाना प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि बाइक कब्जे में ले ली है, दुर्घटना करने वाहन का पता नही चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed