फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The unclaimed corpse has not been in place since a week

लावारिश लाश का सप्ताह भर से नहीं हो रहा पीएम

Thu, 19 Sep 2019 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
The unclaimed corpse has not been in place since a week
अयोध्या। पुलिस की लापरवाही से सप्ताह भर से लावारिस लाश का पोस्टमार्टम नहीं हो पा रहा है। इसकी वजह से लाश मर्च्युरी में सड़ रही है और भीषण दुर्गंध आ रही है। जबकि इसके लिए जिला अस्पताल की ओर से बार-बार अनुस्मारक (रिमाइंडर) भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

बीते 13 सितंबर को 30 वर्षीय एक अज्ञात युवक को एंबुलेंस द्वारा जिला चिकित्सालय लाया गया। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया और शव को मर्च्युरी में रखवाकर पोस्टमार्टम के लिए कोतवाली नगर पुलिस को मेमो भेज दिया।
विज्ञापन

लेकिन पुलिस ने उक्त मेमो को नजरअंदाज करते हुए पोस्टमार्टम में रुचि नहीं दिखाई। 72 घंटे बीत जाने के बाद जब पुलिस द्वारा अज्ञात शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया तो 17 सितंबर को अनुस्मारक पत्र कोतवाली नगर को पुन: भेजा गया। इसके बाद भी पुलिस ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई तो बृहस्पतिवार को दूसरा अनुस्मारक जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर भी पुलिस के कान पर जूं नहीं रेंग रही है और अस्पताल के मर्च्युरी में पड़ी लाश सड़ रही है। इससे उठ रहे बदबू के कारण लोगों का उधर से गुजरना दूभर हो रहा है।

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके राय ने बताया कि लावारिस शव के पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को अनुस्मारक भेजा गया है, लेकिन पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम नहीं कराया जा रहा है। सीओ सिटी अरविंद चौरसिया ने कहा कि मामले को देखकर जल्द पीएम करवाने की व्यवस्था कराएंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed