{"_id":"5d3c83c98ebc3e6ca8682e6d","slug":"the-tribute-paid-by-the-saints-faizabad-news-lko473176787","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंत रामाज्ञा दास को दी गई जलसमाधि, संतों ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंत रामाज्ञा दास को दी गई जलसमाधि, संतों ने दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
महंत रामाज्ञा दास की फाइल फोटो
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। फटिक शिला आश्रम के महंत रामाज्ञा दास को शनिवार की दोपहर सरयू तट पर परंपरागत ढंग से जलसमाधि दी गई। इससे पूर्व फटिकशिला से निकली उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में संत-धर्माचार्य एवं विभिन्न प्रांतों से आए भक्त शामिल रहे। सभी ने महंत को अपनी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी।
महंत रामाज्ञा दास की शुक्रवार सुबह वृंदावन से अयोध्या लौटते समय कन्नौज के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। शुक्रवार को ही उनका शव अयोध्या स्थित आश्रम फटिक शिला पहुंचा। जहां उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का तांता लगा रहा।
उनके गुरुभाई महंत सुकदेव दास ने बताया कि शनिवार दोपहर दो बजे उनकी अंतिम यात्रा मंदिर से निकाली गई और उन्हें संत परंपरा के अनुरूप सरयू में विधि-विधान पूर्वक जलसमाधि दी गई।
विज्ञापन
कहा कि उन्होंने जो विरासत छोड़ी है उसके निरंतर संवर्धन के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मणिरामदास की छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास, दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास, महंत डॉ.रामविलास दास वेदांती, महंत डॉ.राघवेश दास वेदांती, महंत रामदास आदि शामिल रहे।