{"_id":"80ce36fb347fd68077bac5375075c77d","slug":"the-streets-dug-up-walk-difficult-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोद डालीं शहर की सड़कें, चलना दूभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोद डालीं शहर की सड़कें, चलना दूभर
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडब्ल्यूडी व नगर पालिका द्वारा करोड़ों रुपये खर्च कर बनाई गई सड़कों को जलनिगम द्वारा छलनी कर गड्ढे किए जा रहे हैं। हालांकि जलनिगम ने पीडब्ल्यूडी से सशर्त अनुमति के बाद कार्य शुरू किया था लेकिन स्थिति शर्त के विपरीत है।
पीडब्ल्यूडी के अनुसार सड़क को पुरानी स्थिति में लाने व मेनहोल को सड़क के लेवल तक बनाने की शर्त पर जलनिगम को रोड कटिंग की अनुमति दी गई थी। मगर वर्तमान में हालात ये हैं कि मुख्य मार्ग से गली-कूचों तक सड़क खोदकर गड्ढे बना दिए गए हैं। सड़कें पुरानी स्थिति में लाने को क्या कहें, पीडब्ल्यूडी से जारी नोटिसों पर भी जलनिगम मौन है।
जलनिगम को सीवर विस्तार कार्य के लिए सशर्त अनुमति दी गई थी। इन शर्तों में सड़कों को पुरानी स्थिति में करने और मेनहोल सड़क के लेवल तक बनाना तय हुआ था। मगर शर्तों का पालन नहीं हुआ। सड़कों के मरम्मत आदि के लिए जलनिगम को कई पत्र जारी किए गए हैं। -एके सिंह, अधिशाषी अभियंता, पीडब्ल्यूडी फैजाबाद
विज्ञापन
जलनिगम द्वारा सीवर लाइन विस्तार का नक्शा ही दिया गया था। अनुमति नहीं मांगी गई थी, जबकि नगर क्षेत्र में 90 फीसदी सड़कें नगर पालिका की हैं। सड़कों को खोदकर छोड़ दिया गया, जिससे लोग चुटहिल हो रहे हैं। शिकायतें आ रही हैं। कई बार आपत्ति दर्ज कराई गई और कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए गए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जल्द ही डीएम से मुलाकात कर सड़कों के पुनर्निर्माण की मांग व जलनिगम की शिकायत दर्ज कराई जाएगी।- राधेश्याम गुप्त, पालिकाध्यक्ष नगर पालिका अयोध्या