फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The roof of the house collapsed, three injured

मकान की छत ढहने से तीन घायल

Sun, 05 Jun 2016 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद Updated Sun, 05 Jun 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
The roof of the house collapsed, three injured
मकान की छत ढही - फोटो : अमर उजाला
पटरंगा थाना क्षेत्र के सराय अहमद गांव में रविवार शाम अचानक मकान की छत ढहने से दो महिलाओं समेत तीन लोग मलबे के नीचे दब गए। हल्ला गोहार पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने सभी लोगों को मलबे से बाहर निकाला और सीएचसी लेकर गए। जहां हालत गंभीर होने पर दो महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


पटरंगा थाना क्षेत्र के सरायं अहमद गांव में रविवार शाम लगभग चार बजे मो. अनीस के घर की छत अचानक ढह गई। घर के नीचे गुमटी रख कर दुकान चलाने वाली वृद्ध महिला जमीला बानो (62) पत्नी जियाउल हक, दुकान पर सामान ले रही नीतू (17) पुत्री राम उजागिर व वहीं बैठे महराज दीन (45) पुत्र राम सहाय मलबे में दब गए।
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर दौडे़ ग्रामीणों ने मलबा हटा कर दबे लोगों को बाहर निकाला। ग्राम प्रधान रामनाथ ने अपने निजी वाहन से सभी घायलों को सीएचसी रुदौली पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होन पर जमीला बानो व नीतू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि मो. अनीस के मकान की दो दीवारें पहले गिर चुकी थीं। सूचना पर पहुंचे पटरंगा एसओ सुनील कुमार व हल्का लेखपाल राज कुमार दूबे ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed