फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The rain was nice weather

रिमझिम बारिश से सुहावना हुआ मौसम

Tue, 05 Jul 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Tue, 05 Jul 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
The rain was nice weather
फैजाबाद में बारिश में भीगते हुए जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
जिले में प्रतिदिन जहां-तहां हो रही बारिश से मौसम खुशगवार हो गया है। लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। खेती-किसानी के लिए भी यह बारिश अच्छी साबित हो रही है। धान की रोपाई में लगे किसान खुश नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार व गुरुवार को वर्षा खंड-खंड में न होकर पूरे जिले में होने का अनुमान है। बदली और वर्षा होते रहने से अगले दो दिनों तक उमस गर्मी से और राहत मिल सकती है। उसके बाद रविवार से बदली और बूंदाबांदी रहने के आसार हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को दोपहर बाद नगर और ग्रामीण इलाकों में जहां-तहां कुछ देर के लिए वर्षा हुई। स्कूली और दूसरे बच्चे जहां इसका लुत्फ उठाते दिखे, वहीं जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से शिवनगर, नेवातीपुरा जैसे इलाकों में पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर बाद दक्षिणी-पश्चिमी मानसून से कई इलाकों में 10-15 मिनट तक वर्षा हुई। इससे पहले हर कोई उमस व गर्मी से परेशान रहा। उधर, कई ग्रामीण इलाकों में बारिश के चलते खेती-किसानी में जुटे लोग काफी खुश दिख रहे हैं।

वहीं कुपूरा बाजार ब्लॉक और गोसाईगंज के हनुमतनगर, कोड़री जैसे क्षेत्रों में झमाझम पानी नहीं गिरने से किसान परेशान हैं। जिन इलाकों में खंड वृष्टि हो भी रही है, वह इतनी नहीं कि खेतों में पानी भर जाये तथा किसान बेहन की रोपाई कर सकें।

जिले के कुछ इलाकों में किसान खेतों में इंजन, ट्यूबवेलों से पानी भरकर किसी तरह बेहन की रोपाई कर रहे हैं। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों ने बताया कि जिले में प्रतिदिन जहां-तहां वर्षा-बूंदाबांदी हो रही है।


बुधवार-गुरुवार को जिले में सब जगह वर्षा होने के आसार दिखायी दे रहे हैं। हालांकि यह वर्षा झमाझम तो नहीं है, लेकिन 25 से 28 मिमी. तक हो सकती है। बताया कि रविवार तक बदली, बूंदाबांदी और वर्षा का दौर चलते रहने की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed