फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The people raging for meat shop opening

मीट शॉप खोलने को लेकर लोग भड़के

Sun, 18 Oct 2015 11:31 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 18 Oct 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
शहर के साहबगंज के शोलापुरी में रविवार को नई मीट शॉप खोले जाने को लेकर क्षेत्र के लोग भड़क गए। विरोध में सैकड़ों लोग सड़क पर आ गए तो दूसरे पक्ष के लोगों के भी एकजुट होने से स्थिति तनावर्पू्ण हो गई। इस दौरान नारेबाजी भी शुरू हो गई। इसी बीच भारी फोर्स के साथ पहुंचे कोतवाल ने किसी तरह दोनों पक्षों से बातचीत कर दुकान न खोले जाने पर सहमति बनवा विवाद को शांत कराया। कोतवाल ने कहा कि मीट शॉप न खोलने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन



शोलापुरी में एसएसबी स्कूल के पास दो उपासना स्थलों के साथ ही नवरात्र पर सिद्धिदात्री दुर्गा पूजा समिति द्वारा पूजा पंडाल सजाया गया है। इसी से चंद कदम की दूरी पर एक नई मीट शॉप खोली जा रही थी। धर्म स्थल व पूजा पंडाल स्थापित होने के कारण चंद कदम की दूरी पर मीट शॉप खोले जाने का क्षेत्र के लोग कई दिनों से विरोध कर रहे थे। रविवार को मीट शॉप खोले जाने पर विवाद बढ़ा तो दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन



क्षेत्र के लोग एकजुट हो नारेबाजी व प्रदर्शन करने लगे। इससे तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को अलग-अलग बातचीत कर विवाद को शांत कराने की पहल की। घंटे भर तक चली रस्साकशी के बाद मीट शॉप न खोले जाने के बाद विवाद शांत हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed