{"_id":"62531c9bc386eb18f2464505","slug":"the-miscreant-got-shot-in-both-the-legs-in-the-police-encounter-faizabad-news-lko6255318183","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के दोनों पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के दोनों पैर में लगी गोली
विज्ञापन
अयोध्या। हैदरगंज थाने के सिपाही से रायफल व बाइक लूटने के आरोपियों की शनिवार देररात पुलिस से मुठभेड़ हुई। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया।
जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि, दो अन्य भागने में सफल रहे। वहीं, बदमाशों की फायरिंग में एक सिपाही के हाथ में गोली लगी है। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। घायल हुए बदमाश को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। जिसके बाद उसे रिमांड में ले लिया गया।
बीते शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे सुरक्षा ड्यूटी में तैनात सिपाही भास्कर कटौना गांव से हैदरगंज थाने बाइक से जा रहा था। इस बीच पांडेय का पुरवा के निकट बाइक सवार तीन युवकों ने सिपाही की बाइक रोकवा ली और कान पर असलहा सटाकर बाइक व रायफल लूटकर भाग निकले।
विज्ञापन
एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर कई थानों की पुलिस के साथ नाकाबंदी करके छानबीन शुरू की थी। जिसमें परसा गांव के पास एक झाड़ी में रायफल मिली थी, लेकिन बदमाश फरार होने में कामयाब रहे।
बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने क्राइम ब्रांच, स्वॉट टीम के अलावा कई टीमें गठित किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि हैदरगंज थाना क्षेत्र के तकनीमगंज पुल से पछियाना रोड पर कटरा गांव की तरफ दो मोटर साइकिल पर सवार तीन वांछित संदिग्धों के आने की सूचना मुखबिर से मिली थी।
जिसके आधार पर उनको पकड़ने के लिए थानाध्यक्ष हैदरगंज राजेश कुमार मिश्रा, एसओजी टीम प्रभारी रतन कुमार शर्मा, उप निरीक्षक राजकुमार यादव, उपनिरीक्षक अमर बहादुर पटेल, कांस्टेबल गौरव, शीतला प्रसाद, मनोज मौर्या, अजय सिंह आदि द्वारा सघन चेकिंग शुरू की गई। इस बीच तीन संदिग्ध दो मोटर साइकिलों से आए।
जिन्हें पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उन लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग से पुलिस के एक वाहन पर गोली लग गई, लेकिन टीम के सदस्य बाल-बाल बच गए।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने सभी बदमाशों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन वह लोग लगातार फायरिंग करते रहे। इस बीच पुलिस ने भी घेराबंदी करके जवाबी फायरिंग की।
एक बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगने से वो घायल हो गया। बदमाशों की फायरिंग से कांस्टेबल कृष्ण कुमार यादव भी हाथ में भी गोली लगने से घायल हो गया। दो अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।
बताया कि गोली लगने से घायल बदमाश को पकड़ लिया गया। पकड़े गए बदमाश की पहचान हैदरगंज थाना क्षेत्र के पूरबपट्टी शीला का पुरवा निवासी आकाश दुबे के रूप में हुई है।
एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के पास से एक पिस्टल, पांच कारतूस व सिपाही से लूटी हुई मोटर साइकिल, सिपाही का पैनकार्ड, एनपीएस कार्ड बरामद हुआ है।
उन्होंने बताया कि पकड़े गए आकाश दूबे के ऊपर सुल्तानपुर व गोसाईगंज थाने में लूट व अन्य मुकदमे दर्ज हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।