{"_id":"63f26c567492ec2597055191","slug":"the-lock-of-the-strong-room-was-not-sealed-with-cloth-the-center-administrator-was-removed-faizabad-news-c-13-1-94413-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: कपड़े से सील नहीं था स्ट्रांग रूम का ताला, केंद्र व्यवस्थापक हटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: कपड़े से सील नहीं था स्ट्रांग रूम का ताला, केंद्र व्यवस्थापक हटे
Mon, 20 Feb 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 20 Feb 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। डीआईओएस ने शनिवार देर रात जिले के तीन परीक्षा केंद्रों एमएसएस नाज इंटर कॉलेज सुचित्तागंज, एआईटी इंटर कॉलेज जगनपुर व शहर के जीजीआईसी का निरीक्षण किया।
इस दौरान एक केंद्र पर स्ट्रांग रूम का ताला कपड़े से सील न होने के कारण उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक बदलने का आदेश दिया। दोबारा लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
डीआईओएस राजेंद्र कुमार पांडेय को एमएसएस नाज इंटर कॉलेज में स्ट्रांग रूम में ताला तो बंद मिला, लेकिन कपड़े से सील नहीं था। केंद्र व्यवस्थापक विजय शंकर शुक्ला से पूछने पर उन्होंने मौके पर कपड़ा उपलब्ध न होने का हवाला दिया।
विज्ञापन
इस पर डीआईओएस ने कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्हें हटाकर आरडी इंटर कॉलेज के ब्रजेंद्र प्रताप को केंद्र व्यवस्थापक बनाया। विजय शंकर शुक्ला को यहीं पर सह केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
एआईटी इंटर कॉलेज में निरीक्षण के समय स्ट्रांग रूम का रोशनदान खुला मिला। इस पर उन्होंने तत्काल रोशनदान बंद कराने का निर्देश दिया। वहीं, शहर के जीजीआईसी में काफी देर तक प्रतीक्षा के बाद भी मुख्य द्वार नहीं खुला तो प्रधानाचार्या को फोन करना पड़ा।
इसके बाद चौकीदार ने गेट खोला। मामले में नाराजगी जताते हुए डीआईओएस ने चौकीदार को चेतावनी देने व मुख्य द्वार पर रात के समय उचित व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया।
डीआईओएस ने बताया कि सभी केंद्र व्यवस्थापक विद्यालय भवन के साथ ही मुख्य द्वार पर रात के समय चौकीदार या परिचारक की उचित व्यवस्था कराएं। ताकि रात में गठित दल के निरीक्षण के दौरान कोई असुविधा न हो।