फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The first phase of the pradhani election could have averted

जिले में टल सकता है प्रथम चरण का प्रधानी का चुनाव

Fri, 06 Nov 2015 11:50 PM IST
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो Updated Fri, 06 Nov 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग ने ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव के  तिथियां तय कर दी है। अधिसूचना अभी जारी नहीं हुई है लेकिन इसकी संभावित  तिथियां 27 नवंबर, एक दिसंबर, पांच व नौ दिसंबर घोषित की है।
विज्ञापन


जिले में 27 नवंबर को तीन ब्लाकों के चुनाव होने है। जिले में 27 नवंबर के पहले चरण के चुनाव को लेकर हलचल है। इसका कारण अयोध्या का प्रसिद्ध कार्तिक पूर्णिमा व परिक्रमा मेला है। अयोध्या का प्रसिद्ध मेला 19 नवंबर को शुरू होकर 26 नवंबर को समाप्त होगा। इसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की आमद होगी।
विज्ञापन


पूरी की पूरी मशीनरी मेले में लगी होगी। सभी अफसरों के साथ ही  पुलिस फोर्स का डिप्लायमेंट मेले में होगा। ऐसे में चुनाव में लगाए गए कार्मिकों का प्रशिक्षण, निर्वाचन की व्यवस्था करा पाना प्रशासन के लिए टेढ़ी खीर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक मेले और चुनाव के सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग के इस बाबत पत्र भेजे जाने की रणनीति बनी है। इसमें आयोग से जिले के पहले चरण के मतदान की तिथि बदले जाने का प्रस्ताव होगा जिससे इसे संपन्न कराया जा सके।


चुनाव तिथि बदलने को भेजा जाएगा पत्र
राज्य निर्वाचन आयोग को जिले के पहले चरण के चुनाव तिथि बदलने के लिए पत्र भेजा जाएगा। अयोध्या मेले के कारण तैयारियों को लेकर होने वाली दिक्कतों के मद्देनजर समस्याओं का जिक्र किया गया है।
- आरएन शर्मा, अपर जिलाधिकारी नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed