{"_id":"57910fe34f1c1b1a7fc4cce5","slug":"the-district-received-kabaddi-and-handball-event-hosts","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को मिली कबड्डी और हैंडबाल स्पर्धा की मेजबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को मिली कबड्डी और हैंडबाल स्पर्धा की मेजबानी
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Thu, 21 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्तरीय विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता में जिले को कबड्डी व हैंडबाल प्रतियोगिता के मेजबानी का जिम्मा मिला है। इसके साथ ही इस साल से सुब्रतो कप फुटबाल प्रतियोगिता को फिर से शामिल कर लिया गया है।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक अमरनाथ वर्मा की ओर से प्रदेश में स्कूली खेल के आयोजन के लिए वर्तमान शैक्षिक सत्र 2016-17 का वार्षिक खेलकूद कैलेंडर जारी किया गया है। यह प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता चार माह में संपन्न होगी और विभिन्न 21 खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की जिम्मेदारी सूबे के 18 मंडलों को सौंपी गई है।
मंडल को राज्य स्तरीय कबड्डी व हैंडबाल प्रतियोगिता के आयोजन का जिम्मा मिला है। मंडल में स्कूली बच्चों की छह से नौ सितंबर के बीच कबडड्ी प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें 14,17 व 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिका प्रतिभाग कर सकेगें।
विज्ञापन
वहीं तीन से छह अक्तूबर के मध्य 14 व 19 वर्ष आयु वर्ग की बालक-बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता आयोजित होगी। डॉ.भीम राव अंबेडकर राज्य विद्यालय क्रीडा संस्थान के प्राचार्य केके गुप्ता ने गुरुवार को बताया कि इस साल से सुब्रतो कप फुटबाल को फिर से राज्य विद्यालयीय आयोजन में शामिल किया गया है। यह प्रतियोगिता आठ से दस अगस्त के बीच स्पोर्ट्स कालेज सैफई इटावा व लखनऊ में होगी।