फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The culmination of devotion is seen in Shabri's character: Malini

शबरी के चरित्र में दिखती है भक्ति की पराकाष्ठा: मालिनी

Wed, 13 Oct 2021 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
The culmination of devotion is seen in Shabri's character: Malini
2-लोक गायिका मालिनी अवस्थी - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। सरयू तट स्थित लक्ष्मण किला मंदिर परिसर में संचालित फिल्मी कलाकारों की रामलीला दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बन रही है। अब तक करीब 20 करोड़ दर्शकों ने रामलीला का मंचन देखा है।
विज्ञापन

दर्शकों की यह संख्या फिल्मी रामलीला की लोकप्रियता बयां कर रही है। पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने सोमवार रात्रि रामलीला में माता शबरी का किरदार निभाया है।
उन्होंने कहा कि शबरी के चरित्र हमें भक्ति की पराकाष्ठा दिखाई देती है। भक्ति में जहां प्रभु के सामने इंसान शरणागत हो जाता है, वहीं अनुभूति हो रही है, क्योंकि मेरी पहचान लोक गायिका के रूप में है।
विज्ञापन

लोक का सबसे सरल स्वरूप शबरी हैं। शबरी की भक्ति सराहनीय है। वनवासी राम वनवासी शबरी को मां कहकर परम पद प्रदान करते हैं। मालिनी अवस्थी ने कहा कि शबरी के चरित्र का चयन मैने स्वयं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या की रामलीला को भक्तों ने विश्व की सबसे बड़ी रामलीला बनाया है। राम लीला हमें कुछ नई सीख देती है। युवा पीढ़ी को भगवान राम की रामलीला में भाई, पिता और माता का प्रेम और उनका महत्व देखने को मिलता है।
अयोध्या की रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया कि मनोज तिवारी 13 अक्तूबर को अयोध्या की रामलीला में अभिनय करते नजर आएंगे। वे रामलीला में अंगद का किरदार निभा रहे हैं।

बताया कि मशहूर बॉलीवुड कलाकार शक्ति कपूर भी 15 अक्तूबर को अयोध्या की रामलीला में नजर आएंगे। इससे पूर्व शहबाज खान ने रावण व हनुमान की भूमिका में बिंदु दारा सिंह का अभिनय दर्शकों को पसंद आया है। अभिनेता रजा मुराद भी अहिरावण की भूमिका में रामलीला का मंचन करते दिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed