फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The court must hear daily in the temple dispute

अदालत राम मंदिर विवाद में प्रतिदिन करे सुनवाई

Sun, 17 Apr 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अयोध्या
अमर उजाला ब्यूरो/अयोध्या Updated Sun, 17 Apr 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
The court must hear daily in the temple dispute
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण न्यास की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विहिप के श्रीराम जन्मभूमि न्यास से अलग गठित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण न्यास की बैठक रविवार को जानकीघाट बड़ा स्थान पर हुई। इसमें न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत जन्मेजयशरण ने न्यास का प्रदेश अध्यक्ष बाराबंकी नगर पालिका के चेयरमैन रंजीत बहादुर श्रीवास्तव को मनोनीत किया। 
विज्ञापन


अपने संबोधन में रंजीत बहादुर ने कहा कि अदालत राम मंदिर विवाद में प्रतिदिन सुनवाई करे। कहा कि उज्जैन कुंभ में मंदिर निर्माण का आह्वान करेंगे। उन्होंने न्यास से राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए 50 हजार राम सेवकों की भर्ती और डेढ़ लाख का सुरक्षा दस्ता बनाए जाने की घोषणा की।
विज्ञापन


कहा कि रामसेवक, रक्षक दल, सुरक्षा दल की भर्तियां की जाएंगी। न्यास की बैठक में प्रदेश महामंत्री उदयानंद, कनिष्ठ शंकराचार्य स्वामी आत्मानंद, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष संतोष मिश्र, पूर्व एमएलसी बाराबंकी रामनरेश रावत, बाराबंकी के जिपं सदस्य हरिश्चंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिल भारतीय श्री सनातन धर्म परिषद न्यास का गठन
जानकी घाट बड़ा स्थान में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण न्यास की मीटिंग के बाद संतों की बैठक में अखिल भारतीय श्री सनातन धर्म परिषद न्यास का गठन किया गया। न्यास के संरक्षक बड़ा स्थान दशरथ महल के महंत बिंदुगद्याचार्य, स्वामी देवेंद्र प्रसादाचार्य, राष्ट्रीय अध्यक्ष जन्मेजय शरण, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. राघवाचार्य, वरिष्ठ सदस्य महंत कौशल किशोर दास, संगठन मंत्री महंत जनार्दन दास, वरिष्ठ सदस्य नागा रामलखन दास बनाए गए।


महामंत्री डा. राघवाचार्य ने कहा कि न्यास का गठन सनातन धर्म के मूल मान बिंदुओं की रक्षा के लिए किया गया। धर्म के नाम पर रोटी सेंकने वालों को चिन्हित कर समाज के सामने लाना है। समाज को सही दिशा देना और साईंपूजा, निर्मल बाबा आदि का विरोध करना मुख्य उद्देश्य होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed