Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The couple and father-son fighting the case for many years got relief

अयोध्या: कई साल से केस लड़ रहे दंपति और पिता-पुत्र को मिली राहत

Sun, 12 Feb 2023 05:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 12 Feb 2023 05:21 AM IST
विज्ञापन
The couple and father-son fighting the case for many years got relief
अयोध्या। दीवानी न्यायालय प्रांगण में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में जहां वर्ष 2016 से मुकदमा लड़ रहे पिता-पुत्र को सुलह समझौते के जरिए मुकदमा लड़ने से छुटकारा मिला वहीं वर्ष 2018 से अदालत की चौखट नाप रहे पति-पत्नी को भी मुकदमे से फुर्सत मिली। लोक अदालत का उद्घाटन जिले के प्रशासनिक न्यायमूर्ति शिव शंकर प्रसाद एवं जिला जज संजीव फौजदार ने किया। इस दौरान कुल 41192 वादों को निस्तारित किया गया। लोक अदालत में रामायण शर्मा प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय द्वारा घरेलू विवाद के कुल 65 वाद, राजेंद्र सिंह मोटर दुर्घटना क्लेम ट्रिब्यूनल द्वारा 77 वादों एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कुल 6610 वाद निस्तारित किए। बैंक रिकवरी से संबंधित प्री-लिटिगेशन स्तर पर 646 वाद निस्तारित किये गये। साथ ही 46625716 रुपए ऋण वसूल किये गये। संबंधित मजिस्ट्रेट न्यायालयों द्वारा 11680 फौजदारी वादों को निस्तारित किया। सिविल न्यायालय द्वारा कुल 577 मामलों का निस्तारण किया गय़ा। अतिरिक्त न्यायालय (एनआईएक्ट) में कुल 20 वाद निस्तरित किया गया। राजस्व मामलों से संबंधित 28074 वाद विभिन्न राजस्व न्यायालय द्वारा निस्तारित किए गए।
विज्ञापन

केस नंबर-1
-शंभूनाथ निवासी गौरा तहसील बीकापुर ने अपने पिता राम स्वार्थ के खिलाफ 7 सितंबर 2016 को स्थाई निषेधाज्ञा का वाद दायर किया था। इसमें भूमि गाटा संख्या 437 रकबा 7 बिस्वा जमीन का विवाद था। 2016 से मुकदमे में कई पेशियां पड़ी। राष्ट्रीय लोक अदालत में पिता-पुत्र दोनों ने आपसी सुलह-समझौते के आधार पर सुलहनामा दाखिल कर दिया। जिसमे तय हुआ कि राम स्वार्थ की मौत के बाद उसके पुत्र शंभू नाथ को 7 बिस्वा में उसके हिस्से की जमीन मिलेगी।
विज्ञापन


-अंबेडकरनगर जिले के टांडा कस्बे के छज्जापुर की रहने वाली सुनीता जायसवाल ने अपने पति दीपक जायसवाल के खिलाफ दायर किया था। यह मुकदमा वर्ष 2018 में दायर हुआ था। सुनीता जायसवाल ने अपने पति के खिलाफ 4 मुकदमे दायर किए थे। प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय रामायण शर्मा के यहां विचाराधीन भरण पोषण के मुकदमे में दंपति ने सुलहनामा दाखिल करके सभी मुकदमों से छुटकारा पा लिया। राष्ट्रीय लोक अदालत में सुनीता जायसवाल को जरिए ड्राफ्ट तीन लाख रुपए मिले। इसके पूर्व उसने घरेलू हिंसा और अन्य मुकदमों में सुलह के दौरान भी तीन लाख रुपये प्राप्त किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed