फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The car collided with the divider to save the bike rider, three including husband and wife died

बाइक सवार को बचाने में डिवाइडर से टकराई कार, पति-पत्नी समेत तीन की मौत

Tue, 07 Sep 2021 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
The car collided with the divider to save the bike rider, three including husband and wife died
अयोध्या-हाईवे पर हादसे के बाद घायल अमित कुमार का जिला अस्पताल में हो रहा उपचार - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। कोतवाली रुदौली क्षेत्र स्थित लखनऊ गोरखपुर हाईवे के दलसरांय चौराहे पर सोमवार भोर में बाइक सवार को बचाने के चक्कर में एक कार डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार सवार लोग दिल्ली से बिहार जा रहे थे। पुलिस ने मृतक के परिवारीजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

दिल्ली के उत्तम नगर में रहने वाले रामप्रीत मेहता (45) अपनी पत्नी राम दुलारी (43), बेटे अमित (17) व रामलखन निवासी मधुबनी बिहार के साथ एक कार से अपने पुश्तैनी घर बिहार जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुदौली कोतवाली के दलसरांय गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह करीब 5 बजे एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग फंस गए। पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला लेकिन तब तक रामप्रीत व उनकी पत्नी रामदुलारी की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने गंभीर रूप से घायल अमित व रामलखन को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां रामलखन की भी मौत हो गई। घायल अमित का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
रुदौली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि मृतक के परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायल का इलाज चल रहा है।

अयोध्या-हाईवे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन

अयोध्या-हाईवे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed