फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The bank will have three days off, missing cash from ATM

तीन दिन बैंक रहेंगे बंद, एटीएम से कैश नदारद

Fri, 09 Dec 2016 10:48 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Fri, 09 Dec 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
The bank will have three days off, missing cash from ATM
फैजाबाद में शुक्रवार को विकासभवन स्थित पीएनबी की शाखा पर पैसे की निकासी के लिए लगी लोगों की लंबी कतार । - फोटो : अमर उजाला
अवध क्षेत्र की चर्चित कहावत ‘एक तो तितलौकी ऊपर चढ़ी नीम की डाल’ यह बैंकों व एटीएम को लेकर अगले तीन दिनों तक चरितार्थ होने वाली है। वीकेंड की दो दिन की छुट्टी समेत ईदमिलादुन्नबी अवकाश से अब बैंक मंगलवार को खुलेंगे, मगर बंद होने से पहले बैकों पर शुक्रवार कतारें नहीं टूटी। एटीएम में भी कैश ख्तम हो गया। बड़े बैंकों ने किसी तरह उपलब्ध कैश से दो हजार से 10 हजार तक विड्राल दिया। मगर ग्रामीण बैंकों पर हालात बेहद खराब रहे। 
विज्ञापन


नोटबंदी के 32 वें दिन भी शुक्रवार को करेंसी संकट तकरीबन सभी बैंक शाखाओं और एटीएम में बरकरार रहा। शनिवार व रविवार को वीकेंड है, और सोमवार को अवकाश में बैंक बंद रहेंगे। आगे तीन दिनों तक वित्त प्रबंधन का कोई इंतजाम नहीं रहेगा, इसके बाद भी शुक्रवार को नकदी संकट रहा।
विज्ञापन


भीषण ठंड में लोगों की सुबह से ही बैंकों व एटीएम पर लंबी कतारें लगी रहीं। सिविल लाइंस, रिकाबगंज, फतेहगंज, मोदहा, नियांवा चौराहा, देवकाली, रीडगंज, साहबगंज, चौक, सिविल लाइंस आदि क्षेत्रों में स्थित विभिन्न बैंकों की शाखाओं तथा यहां पर लगे एटीएम हर रोज की तरह शुक्रवार को भी नकदी के संकट से जूझते रहे। सिविल लाइंस स्थित सेंट्रल बैंक की मुख्य शाखा का एटीएम चौथे दिन भी बंद रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed