फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Tension while demolishing the wall of Religious place

धार्मिक स्थल के मार्ग पर खड़ी दीवार गिरवाई

Tue, 23 Jun 2015 10:38 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 Jun 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
 मौके की नजाकत भांपते हुए सरकारी अमला मौके पर पहुंचा। दोनों पक्षों से वार्ता कर तनाव को नियंत्रित किया गया। फिर निर्मित कराई दीवार गिरवा दी।
विज्ञापन


भविष्य में मौके पर दुबारा निर्माण न करने की हिदायत दी गई है। दीवान का पुरवा गांव के पास मड़हा नदी पुल के बगल पीपल का पेड़ है। यहां पर हर साल मेला लगता है और धार्मिक स्थल है।

बगल में आम की बाग है। वर्तमान में पुजारी निजी कार्यवश लखनऊ में हैं। मंगलवार को क्षेत्र के कुछ लोगों ने पूजा स्थल के बगल स्थित बाग की घेराबंदी के लिए दीवार का निर्माण शुरू करवा दिया।
विज्ञापन


इससे धार्मिक स्थल की ओर जाने वाला मार्ग अवरुद्ध होने लगा। जल चढ़ाने जाने वाले लोग रास्ता बंद हाते वापस लौटे और माजरा गांव वालों  को बताया तो लामबंदी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की खबर पर एसडीएम जयशंकर शुक्ला, सीओ संतोष कुमार, प्रशिक्षु आईपीएस आशीष श्रीवास्तव व थानाध्यक्ष बृजेश तिवारी दल बल के साथ मौके पर पहुंच गये।

पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत की और आपस में समझौता करा दिया। समझौते के तहत बाग मालिक द्वारा बनवाई गयी दीवार गिरवा दी गई। तय किया गया कि दीवार का निर्माण नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed