{"_id":"58cd69884f1c1b957d32a64e","slug":"teenager-drowned-in-the-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलश यात्रा में शामिल किशोर नदी में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलश यात्रा में शामिल किशोर नदी में डूबा
फैजाबाद
Updated Sat, 18 Mar 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
मवई थाना के रेछ घाट स्थित गोमती नदी में डुबने से युवक की मौत के बाद विलाप करते परिवारीजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवई थाने की बाबा बाजार चौकी क्षेत्र स्थित बहापुर गांव में शनिवार से शुरू होने जा रही श्रीमद्भागवत कथा से पहले निकली कलश यात्रा में शामिल एक किशोर सुबह गोमती नदी में डूब गया। सूचना के बाद भी जिले की पुलिस मौके पर नहीं पहुंची लेकिन पड़ोसी जिले अमेठी की पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंच गई।
गोताखोरों ने नदी को खंगाला तो डूबा किशोर मिल गया। पुलिस उसे लेकर शुकुल बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, जहां उसकी मौत हो गई। गांव में कोहराम मच गया और मातमी सन्नाटा पसर गया। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश रहा।
मवई थाना क्षेत्र के ग्राम बहापुर मजरे भवानीपुर में ब्रह्म बाबा के स्थान पर प्रत्येक वर्ष ग्रामीणों के सहयोग से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष शनिवार से कथा का शुभारम्भ होना तय था। इसी को लेकर सुबह महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली।
विज्ञापन
गोमती नदी के रेछ घाट पर महिलाएं घड़े में जल भर रही थी तभी यात्रा में शामिल गांव के रविनंदन सिंह का 18 वर्षीय पुत्र शुभम सिंह ने स्थान को नदी में छलांग लगा दी। पानी अधिक होने के नाते वह डूबने लगा। ग्रामीणों ने बाबा बाजार चौकी पुलिस व डायल-100 को फोन कर घटना की सूचना दी।
काफी देर बाद पुलिस नहीं पहुंची और घाट पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो चुकी थी। इसी बीच किसी की सूचना पर मौके पर गोताखोरों के साथ पहुंची अमेठी जिले के शुकुल बाजार थाना पुलिस ने डूबे किशोर को तलाशने के लिए नदी को खंगलवाया। गोताखोरों ने थोेड़ी ही देर में डूबे किशोर को तलाश लिया। उसकी सांसें चल रही थी। पुलिस उसे लेकर सीधे अमेठी जिले के शुकुलबाजार स्थित पीएचसी पर लेकर गई। जहां पर उसकी मौत हो गई। यह खबर जब गांव पहुंची तो कोहराम मच गया।