फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Technology of agricultural university playing a key role in development: Anandi Ben

विकास में अहम भूमिका निभा रही कृषि विवि की तकनीक: आनंदी बेन

Fri, 12 Mar 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Technology of agricultural university playing a key role in development: Anandi Ben
अयोध्या-आचार्य नरेंद्र देव कृषि विवि में प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करतीं राज्यपाल आनंदीबे? - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का 22 वां दीक्षांत समारोह शुक्रवार को मनाया गया। अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय की कुलाधिपति/राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 579 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की। उन्होंने उपाधि पाने वाले छात्र-छात्राओं को समाज व राष्ट्र के प्रति उनके उत्तरदायित्व का स्मरण कराते हुए कृषि क्षेत्र में उन्नति लाने, राष्ट्र के विकास व उन्नयन में योगदान करने का संकल्प दिलाया। कहा कि पूर्वांचल के साथ उत्तर प्रदेश के विकास में विश्वविद्यालय द्वारा विकसित प्रजातियों एवं तकनीकी अहम भूमिका निभा रही है।
विज्ञापन

राज्यपाल ने उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं कृषि जगत के वैज्ञानिकों को सरकार द्वारा कृषकों के हित में चलाई जा रही योजनाओं को अपनाने व कृषकों की कृषि आधारित समस्याओं का तकनीकी निदान करने हेतु कृषि आह्वान किया। उन्होंने गुजरात में मुख्यमंत्री रहते हुए महिला शिक्षा, रोजगार व जागरूकता के क्षेत्र में किए तमाम कार्य भी गिनाए। शिक्षक की भूमिका में सफलता के तमाम टिप्स भी दिए। दीक्षांत समारोह में नीति आयोग के सदस्य प्रो. रमेश चंद्र को उनकी अनुपस्थिति में मानद उपाधि प्रदान की गई।
विज्ञापन

इसके अलावा कृषि, उद्यान, सामुदायिक, अभियंत्रण व पशु चिकित्सा, पशुपालन पाठ्यक्रमों में स्नातक एवं परास्नातक के कुल 579 छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की गई। समारोह के दौरान छह उपाधि धारकों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 11 उपाधि धारकों को कुलपति स्वर्ण पदक तथा आठ उपाधि धारकों को विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। कुलाधिपति स्वर्ण पदक पाने वाली समस्त उपाधि धारक छात्राएं रहीं जिसे राज्यपाल द्वारा सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल, मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं कुलपति द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रभक्ति की चर्चा की गई। विश्वविद्यालय के कुलपति, डॉ. विजेंद्र सिंह ने दीक्षांत समारोह में पधारे समस्त अतिथियों का स्वागत किया।
विगत एक वर्ष में विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा, शोध एवं प्रसार में किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि दीक्षांत समारोह के प्रमुख आकर्षण परिषदीय स्कूल के बच्चे रहे। जिन्हें कुलाधिपति द्वारा स्कूल बैग, ज्ञानवर्धक पुस्तकें ,फल- फूल, पौष्टिक आहार आदि दे कर सम्मानित किया गया।
दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के उप महानिदेशक (शिक्षा) डॉ. राकेश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि राज्य कृषि विश्वविद्यालय गुणवत्ता युक्त शिक्षा देकर दक्ष एवं योग्य व्यक्तियों के माध्यम से, देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कृषि के बदलते हुए परिवेश में योग्य एवं तकनीकी रूप से दक्ष, सुशील एवं प्रगतिशील युवा वर्ग एवं शिक्षित व्यक्ति किसानों के उत्थान एवं देश के कृषि क्षेत्र के विकास की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा।
कृषि स्नातकों को इस क्षेत्र में सतत विकास के लिए पेशेवर दक्षता की आवश्यकता है। कृषि विश्वविद्यालय द्वारा रोजगार परक शिक्षा प्रदान कर विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने की ओर अग्रसर किया जा रहा है। विश्वविद्यालय गुणवत्ता युक्त बीज तथा नवीन तकनीकें किसानों तक पहुंचा रहा है। विश्वविद्यालय पशु चिकित्सा एवं पशुपालन में पूर्वांचल के किसानों के उत्थान में अहम योगदान प्रदान कर रहा है।
उत्तर प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि देश में अनाज एवं दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का अपना विशिष्ट स्थान है। प्रदेश में अनाज उत्पादन के क्षेत्र में होने वाले सुधार का सारा श्रेय कृषि वैज्ञानिकों को जाता है। प्रदेश के सभी कृषि विश्वविद्यालय किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्नतशील प्रजातियों की खोज कर अपनी प्रतिष्ठा का लोहा मनवा रहे हैं।
रासायनिक खेती से हटकर प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिससे न केवल उत्पादन में आशातीत सफलता मिल रही है बल्कि पर्यावरण की सुरक्षा भी हो रही है। छात्र-छात्राएं कृषि के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर देश की उन्नति में सहायक बने प्रदेश को निर्भर बनाने में यह मुख्य रूप से सहायक सिद्ध होंगे।

उपरोक्त आशय का विचार आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के 22वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर दिया। पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से आए पद्मश्री एवं प्रगतिशील किसानों को अंग वस्त्र आदि पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मानित किए गए किसानों में पद्मश्री चंद्रशेखर सिंह वाराणसी, इंद्रसेन सिंह जौनपुर ,कृष्णावती बस्ती, अशोक सिंह बाराबंकी, सोहेल आलम सुल्तानपुर व राजेंद्र वर्मा अयोध्या शामिल रहे।

अयोध्या-आचार्य नरेंद्र देव कृषि विवि में प्राथमिक स्कूल के बच्चो कों बैग,फल आदि वितरित करतीं राज?

अयोध्या-आचार्य नरेंद्र देव कृषि विवि में प्राथमिक स्कूल के बच्चो कों बैग,फल आदि वितरित करतीं राज?- फोटो : FAIZABAD

योध्या-आचार्य नरेंद्र देव क़ृषि विश्वविद्यालय में आयोजित दिक्षांत समारोह का दीप प्रज्वलित कर श?

योध्या-आचार्य नरेंद्र देव क़ृषि विश्वविद्यालय में आयोजित दिक्षांत समारोह का दीप प्रज्वलित कर श?- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-आचार्य नरेंद्र देव क़ृषि विश्वविद्यालय में आयोजित दिक्षांत समारोह में पुस्तक का विमोच?

अयोध्या-आचार्य नरेंद्र देव क़ृषि विश्वविद्यालय में आयोजित दिक्षांत समारोह में पुस्तक का विमोच?- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-आचार्य नरेंद्र देव क़ृषि विश्वविद्यालय में आयोजित दिक्षांत समारोह में शपथ लेते मेधावी ?

अयोध्या-आचार्य नरेंद्र देव क़ृषि विश्वविद्यालय में आयोजित दिक्षांत समारोह में शपथ लेते मेधावी ?- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-आचार्य नरेंद्र देव क़ृषि विश्वविद्यालय में आयोजित दिक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल प्रा?

अयोध्या-आचार्य नरेंद्र देव क़ृषि विश्वविद्यालय में आयोजित दिक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल प्रा?- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-आचार्य नरेंद्र देव क़ृषि विश्वविद्यालय में आचार्य नरेंद्र देव की प्रतिमा को नमन करतीं र

अयोध्या-आचार्य नरेंद्र देव क़ृषि विश्वविद्यालय में आचार्य नरेंद्र देव की प्रतिमा को नमन करतीं र- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-आचार्य नरेंद्र देव क़ृषि विश्वविद्यालय में पौधरोपण करतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

अयोध्या-आचार्य नरेंद्र देव क़ृषि विश्वविद्यालय में पौधरोपण करतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed