फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   teacher died in accident

हादसे में चली गई शिक्षक की जान

Thu, 30 Jan 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
teacher died in accident
अयोध्या। शहर के कैंट थाना क्षेत्र के सहादतगंज निवासी आरडी इंटर कॉलेज के शिक्षक एमपी सिंह की गुरुवार देर रात सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। वह रात में अपने घर से किसी काम से बाहर आए थे तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर में सहादतगंज बाईपास के निकट शिक्षक एमपी सिंह ने अपना मकान बना रखा है। वे गोसाईगंज के रेवारी गांव के मूल निवासी हैं। गुरुवार शाम किसी के साथ मोटर साइकिल पर बैठकर निकले थे। घर से निकल कर वह सहादतगंज बाईपास पहुंचकर मोटर साइकिल से उतर गए।
विज्ञापन

कुछ समय बाद वह सामने की दिशा से आ रही एक मोटर साइकिल से लड़कर गिर गए और पीछे से आ रहे एक वाहन की चपेट में आकर बुरी तरह से जख्मी हो गए। लोगों ने उनको पुलिस की सहायता से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना कैंट प्रभारी विनोद बाबू मिश्रा ने बताया है कि वाहन का पता नहीं चल सका है। घटना के बाद वाहन के छानबीन की गई है लेकिन कुछ सही जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed