{"_id":"494c2898525ed08e6e1da28e24914539","slug":"tea-shop-fire-caused-by-gas-cylinders-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिक्रमा पथ पर चाय दुकान में गैस सिलेंडर से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिक्रमा पथ पर चाय दुकान में गैस सिलेंडर से लगी आग
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दर्शननगर से शुरू होने वाली चौदह कोसी परिक्रमा गुरुवार को मुहूर्त से चंद मिनट पहले सूर्यकुंड के पास लगी आग से रोक दी गई। आग एक झोपड़ी में चल रही चाय की दुकान में सिलेंडर से लगी।
बताते हैं कि देखते ही देखते सिलेंडर फटने से भगदड़ मच गई। लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ है। हादसे में दुकान चला रही मायावती निवासी कुरहा केशवपुर की पूरी दुकान और आशियाना तबाह हो गया।
महिला इसी दुकान के सहारे जीविका चलाती थी। आग लगने से प्रशासन व पुलिस ने साढ़े सात बजे शुरू होने वाली परिक्रमा सवा आठ बजे तक रुकवा दी। फायर दस्ते के आग बुझाने के बाद परिक्रमा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
कोतवाल नरेंद्र सिंह का कहना है कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। आसपास की कुछ गुमटियां भी जली हैं। घटना की जांच कराई जा रही है।