{"_id":"5de54a1b8ebc3e54a1340725","slug":"sweeper-went-on-strike-faizabad-news-lko4955344174","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल पर गए सफाई कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल पर गए सफाई कर्मी
विज्ञापन
अयोध्या। नगर निगम अयोध्या के सफाई कर्मियों ने लक्ष्मणघाट वार्ड के पार्षद पर दुर्व्यवहार व मारपीट का आरोप लगाते हुए सोमवार की सुबह अचानक हड़ताल शुरू कर पूरी तरह से काम काज ठप्प कर दिया। फैजाबाद से भी सफाई कर्मियों के नेता विनय बघमार सहित अन्य लोग आ गए।
बालदा में मंगल प्रसाद भारती के नेतृत्व में धरना शुरू हुआ। धरना स्थल पर सैकड़ों की संख्या में सफाईकर्मी एकत्रित हो गए। सफाई कर्मी अपने साथी कर्मी रामू मांझी के साथ पार्षद द्वारा मारपीट व गाली गलौज से नाराज थे। सफाई कर्मियों ने इसको लेकर कोतवाली अयोध्या में तहरीर भी दी।
रामू मांझी ने बताया कि रविवार की दोपहर वह रामकथा पार्क में ड्यूटी पर थे। लक्ष्मणघाट वार्ड के पार्षद आलोक मिश्र ने उन्हें बुलाया तो उन्होंने थोड़ी देर में आने को कहा। वह ऋणमोचनघाट पर पहुंचने में थोड़ा लेट हो गए तो पार्षद ने पहुंचते ही उनके साथ मारपीट व गाली गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन
इस घटना के विरोध में सफाईकर्मियों ने सोमवार की सुबह बाल्दा पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामला पुलिस तक भी पहुंचा। सफाईकर्मियों ने कोतवाली अयोध्या में तहरीर देकर दोषी पार्षद के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की। वहीं इस घटना को लेकर पार्षद भी एकत्र हो गए।
पार्षद रमेश दास ने बताया कि पार्षद घनश्याम दास पहलवान, अनुज दास, विनय जायसवाल, वीरचंद मांझी आदि की मौजूदगी में सफाई कर्मियों के साथ बातचीत कर मामले को शांत करा दिया गया है। कोतवाली प्रभारी सुरेश पांडेय ने बताया कि देर शाम पार्षदों व सफाईकर्मियों के बीच हुई बातचीत के बाद सफाईकर्मियों ने हड़ताल समाप्त कर दी है।