फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Sudhary Saryu's health, clean water stream

सुधरी सरयू की सेहत, स्वच्छ हुई जलधारा

Tue, 25 May 2021 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Sudhary Saryu's health, clean water stream
अयोध्या। कोरोना महामारी को लेकर उत्तरप्रदेश में लॉकडाउन है। इस दौरान व्यापारिक एवं औद्योगिक गतिविधियां पूरी तरह से ठप है। यह स्थिति रामनगरी में सरयू के सेहत के लिए बेहद ही मुफीद साबित हो रही है।
विज्ञापन

पिछले वर्षों के तुलनात्मक आंकड़ों पर गौर करें तो सरयू के जल की शुद्धता में बड़ा परिवर्तन सामने आ रहा है। सरयू में घुलित ऑक्सीजन (डीओ) की मात्रा बढ़ गई है। इससे सरयू की तस्वीर बदल चुकी है, जलधारा इतनी स्वच्छ हो गई है कि पानी साफ दिख रहा है।
विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक देश की अन्य नदियों की तुलना में सरयू अभी भी देश की स्वच्छ नदियों में शुमार है। इसका पानी आज भी आचमन लायक है। इसी का परिणाम है सरयू में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु स्नान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज भी रामनगरी के मंदिरों में सरयू का जल भगवान को स्नान कराने सहित भोग आदि में प्रयोग किया जाता है। अभी कोरोना महामारी के कारण घोषित लॉकडाउन के कारण सरयू की सेहत सुधरी है और नदी की जलधारा पहले से और भी अधिक स्वच्छ हो गई है।
लॉकडाउन के दौरान मई माह में उत्तरप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अयोध्या द्वारा लिए गए सरयू जल के नमूनों की ताजा रिपोर्ट भी कुछ यही बता रही है। लॉकडाउन के दौरान सरयू जल में घुलित ऑक्सीजन की मात्रा (डीओ) 8.1 मिलीग्राम प्रति लीटर तक पहुंच गई है।
जो कि चार से अधिक होनी चाहिए। लॉकडाउन से पहले डीओ की मात्रा अमूमन 6 के आसपास होती थी। वहीं प्रदूषण का मानक बीओडी की मात्रा घटकर 2.6 मिलीग्राम प्रति लीटर आ गई है। अमूमन नदियों में प्रदूषण की मात्रा का लोड (बीओडी ) 4 से 6 तक आता है।
प्रदूूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक सरयू का जल पहले भी काफी हद तक स्वच्छ रहता था क्योंकि नदी में यश पेपर मिल को छोड़कर अन्य किसी उद्योग का पानी नहीं आता है। जो कचरा आता भी है, उसे नदी प्रकृति से ऑक्सीजन लेकर साफ कर देती है।
यही कारण है कि सरयू का बीडीओ पहले भी 3 से 4 के बीच ही रहता है। रिपोर्ट के मुताबिक जब रामनवमी, सावन मेला, कार्तिक पूर्णिमा में लाखों भक्त सरयू में स्नान करते हैं तो सरयू का प्रदूषण लोड बढ़कर 3.5 तक पहुंच जाता है।
हालांकि कुछ ही दिनों में फिर सरयू का बीओडी ठीक हो जाता है। इस दौरान चूंकि लॉकडाउन के कारण सरयू में सामूहिक स्नान पर प्रतिबंध है इसके चलते सरयू की सेहत व स्वच्छता में काफी सुधार हुआ है।

लॉकडाउन के दौरान लिए गए सरयू जल के नमूनों की रिपोर्ट के मुताबिक नदी का जल स्वच्छ हुआ है। गंदगी के मानक बीओडी की मात्रा में काफी कमी आ गई है, जबकि जलचरों के लिए घुलित ऑक्सीजन की मात्रा भी काफी बढ़ गई है। यह स्थिति सरयू की सेहत के लिए अच्छी है। चंद दिनों में ही सरयू का जल काफी स्वच्छ हो गया है। हालांकि देश की अन्य नदियों के मुुकाबले सरयू का जल आज भी शुद्ध एवं स्वच्छ रहता है। सरयू में प्रदूषण का लोड बहुत ही कम है।- ओमप्रकाश, सहायक पर्यावरण अधिकारी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed