फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Student union blew mannequin, protest

छात्र संगठन ने फूंका पुतला, किया प्रदर्शन

Thu, 21 Jan 2016 12:11 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 21 Jan 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Student union blew mannequin, protest
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने हैदराबाद विश्वविद्यालय के दलित छात्र की आत्महत्या को लेकर बुधवार को साकेत महाविद्यालय के सामने केंद्र सरकार का पुतला फूंका और विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय को गिरफ्तारी व मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग उठाई। भाराछासं के जिला प्रभारी मान बहादुर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता कालेज गेट के सामने एकत्र हुए और केंद्र सरकार का पुतला फूंक विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन


सभा कर नेताओं ने कहा कि हैदराबाद विश्वविद्यालय के दलित शोध छात्र रोहित बेमुला की आत्महत्या का कारण केंद्र सरकार की नीतियां व उसके मंत्री है। पूरे देश में शिक्षा के प्रति माहौल बिगड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेताओं ने छात्र के उत्पीड़न करने के आरोपी केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय को गिरफ्तारी व मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग उठाई।


प्रदर्शन में छात्र नेता सावन कुमार, सूरज सिंह, रवि मिश्र, दीपक दूबे, अभय तिवारी, सचिन उपाध्याय, अमरेंद्र सिंह, रजनीश जायसवाल, अतुल पांडेय, शैलेंद्र द्विवेदी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed