फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya: Outrage erupts over alleged derogatory remarks against the Prophet

Ayodhya: पैगंबर साहब पर कथित अशोभनीय टिप्पणी से भड़का आक्रोश, कोतवाली के बाहर जुटी भीड़, केस दर्ज

Fri, 18 Sep 2026 11:25 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 18 Sep 2026 11:25 AM IST
सार

सोशल मीडिया की एक आईडी से कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। इस आईडी का संबंध शुजागंज निवासी संतोष ठाकुर से बताया जा रहा है। टिप्पणी सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद रुदौली और शुजागंज क्षेत्र के लोगों में नाराजगी फैल गई। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
Ayodhya: Outrage erupts over alleged derogatory remarks against the Prophet
ग्रामीण कोतवाली के बाहर जुट गए - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या के रूदौली कोतवाली क्षेत्र में सोशल मीडिया पर पैगंबर मोहम्मद साहब के विरुद्ध की गई कथित अशोभनीय टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को रुदौली क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और ग्रामीण कोतवाली के बाहर जुट गए। लोगों ने टिप्पणी करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया की एक आईडी से कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। इस आईडी का संबंध शुजागंज निवासी संतोष ठाकुर से बताया जा रहा है। टिप्पणी सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद रुदौली और शुजागंज क्षेत्र के लोगों में नाराजगी फैल गई। कार्रवाई की मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोग कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलने पर सपा नेता चौधरी शहरयार भी कोतवाली पहुंचे। उन्होंने सीओ और एसडीएम से वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर नगर पालिका अध्यक्ष जब्बार अली समेत कई संभ्रांत लोग भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। आरोपी के खिलाफ कार्यवाही कराने की बात का भरोसा दिलाते हुए मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed