{"_id":"5d6d50438ebc3e016025e56b","slug":"student-missing-faizabad-news-lko479494266","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहस्यमय ढंग से छात्र लापता, अपहरण का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रहस्यमय ढंग से छात्र लापता, अपहरण का केस
विज्ञापन
अयोध्या। घर से कोचिंग जाने के लिए निकला छात्र सोमवार को रास्ते से रहस्यमय हालात में लापता हो गया। मां दुर्गावती की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के सहजपुर मठिया निवासी भीम यादव 10वीं का छात्र है। वह सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे पड़ोस के बनकट बाजार में कोचिंग पढ़ने साइकिल से निकला था। लेकिन वह कोचिंग नहीं पहुंचा।
उसकी साइकिल और किताब-कॉपी बनकट मठिया के पास सड़क किनारे मिलीं। सुबह करीब 8 बजे सड़क से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों ने लावारिस साइकिल और कॉपी-किताब देखकर गांव में सूचना दी।
विज्ञापन
काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। कोतवाली प्रभारी अश्वनी मिश्रा मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिसकर्मियों ने आसपास छानबीन की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
उसके बाद पुलिस ने छात्र के घर और स्कूल कनकलता इंटर कॉलेज सहजपुर में भी पूछताछ की। प्रधान पति संतोष गौड़ ने बताया कि लापता छात्र के पिता जगदेव लखनऊ में सब्जी की दुकान करते हैं।
इसके पहले भी छात्र भीम यादव कुछ समय पूर्व घर से नाराज होकर दिल्ली चला गया था। उसकी मां दुर्गावती ने बताया कि भीम पढ़ाई में कुछ कमजोर है। पिछले वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा में फेल हो गया था।
उपनिरीक्षक रघुराज सिंह ने बताया कि मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर तलाश की जा रही है। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि छात्र किसी बात से नाराज होकर चला गया है।