{"_id":"5d9b78338ebc3e01463f47a2","slug":"statue-immersion-today-security-system-will-be-vigilant-faizabad-news-lko485714887","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिमा विसर्जन आज, अराजक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिमा विसर्जन आज, अराजक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। श्री दुर्गापूजा महोत्सव का समापन दशहरा के दिन प्रतिमा विसर्जन के साथ होगा। विसर्जन के दौरान शांति, सुरक्षा व कानून-व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। शहर में उल्लास के माहौल में विसर्जन हो, इसके लिए बड़ी संख्या में फोर्स की तैनाती की जा रही है।
विसर्जन शोभायात्रा मार्ग को जोन, सेक्टर और सब सेक्टरों में बांटकर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। शोभायात्रा के आगे व पीछे के साथ ही मार्ग के किनारे-किनारे मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। शहर से देहात तक विसर्जन के लिए जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।
शारदीय नवरात्र के बाद मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन आठ अक्तूबर को होगा। इसके लिए शहर क्षेत्र की प्रतिमाएं राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में एकत्र होंगी। मंगलवार सुबह प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए फतेहगंज, चौक, रिकाबगंज, सहादतगंज होते हुए सरयू तट स्थित निर्मली कुंड शोभायात्रा की शक्ल में ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विसर्जन शोभायात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने जीआईसी से सुभाषनगर तक को पहला जोन, सुभाषनगर से चौक तक दूसरा जोन, चौक से रिकाबगंज को तीसरा जोन, रिकाबगंज से सहादतगंज हनुमानगढ़ी को चौथा और हनुमानगढ़ी से निर्मली कुंड तक को पांचवां जोन बनाया गया है। इनमें पांच जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती के साथ ही 14 सेक्टर और 35 सब सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
सभी सेक्टरों में विसर्जन शोभायात्रा के साथ चलने वाले स्थायी मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। शोभायात्रा के पीछे डिप्टी कलेक्टर आयुष चौधरी को लगाया गया है। इसके साथ ही प्रत्येक जोन के लिए चार-चार मजिस्ट्रेटों को रिजर्व में रखा गया है।
प्रतिमा विसर्जन को लेकर फैजाबाद शहर के लिए सिटी मजिस्ट्रेट और अयोध्या के लिए रेजीडेंट मजिस्ट्रेट को अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसपी देहात व शहर और क्षेत्राधिकारियों को भी लगाया गया है। प्रशासन के स्तर पर एडीएम सिटी को शहर और एडीएम प्रशासन को देहात क्षेत्र मेें शांति व सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।