फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   'Sriram misconceptions and myths on literature or research'

‘श्रीराम के साहित्यों में भ्रांतियों और मिथकों पर करें शोध’

Wed, 03 Feb 2016 11:42 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Feb 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
'Sriram misconceptions and myths on literature or research'
जगतगुरु पद्म विभूषण श्रीरामभद्राचार्य ने कहा कि श्रीराम के चरित्र का जो वर्णन विभिन्न ग्रंथों में है उसी को शोध के माध्यम से जनता जनार्दन को बताना ही श्रीराम शोध पीठ का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रीराम के साहित्यों में जो भी भ्रांतियां एवं मिथक हैं, उन्हें पीठ को अपने शोध के माध्यम से दूर करना चाहिए।
विज्ञापन


जगतगुरु ने राम का विस्तृत अर्थ समझाया और कहा कि इसका अर्थ कोई सांप्रदायिक मिथक नहीं, बल्कि राष्ट्र के मंगल से है। वह बुधवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के श्रीराम शोध पीठ में व्याख्यान दे रहे थे।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि जगतगुरु पद्म विभूषण श्रीराम भद्राचार्य ने सर्वप्रथम सभी को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। हमेशा पढ़ते रहने की ताकीद की। श्रीराम पीठ के उद्देश्यों की चर्चा करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम तो सर्वोपरि हैं, शोध से कहीं आगे हैं। हम भगवान श्रीराम के साहित्यों पर ही शोध कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीराम के चरित्र का जो वर्णन विभिन्न ग्रंथों में वर्णित है उसी को शोध के माध्यम से जनता जनार्दन को बताना ही पीठ का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने राम नाम के अर्थ को समझाते हुए कहा कि राम का अर्थ कोई सांप्रदायिक मिथक नही बल्कि रा का अर्थ राष्ट्र और म का अर्थ मंगल से है।

इसी संदर्भ में उन्होंने मंगल भवन अमंगल हारी द्रबहु सु दशरथ अजिर बिहारी का गान किया। अध्यक्षता इतिहास विभाग के अध्यक्ष डा. अजय प्रताप सिंह ने की। धन्यवाद ज्ञापन श्रीराम बल्लभा कुंज अयोध्या के अधिकारी श्रीराज कुमार दास ने किया।


कार्यक्रम में नाका हनुमान गढी पीठ के पुजारी श्री राम दास, नगर पालिकाध्यक्ष विजय गुप्ता, विवि के प्रो. एसके गर्ग, प्रो. हनुमान प्रसाद पांडेय, प्रो. आलोक मणि त्रिपाठी, प्रो. एसपी तिवारी, प्रो. आर एल सिंह आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed