फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Lord Ram sister Shanta sent Rakhi to Ram Lalla

अयोध्या: बड़ी बहन शांता ने रामलला के लिए भेजी राखी, ट्रस्ट को सौंपा गया रक्षासूत्र और उपहार

Thu, 27 Aug 2026 04:56 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 27 Aug 2026 04:56 PM IST
सार

भगवान राम की बड़ी बहन शांता ने रामलला के लिए राखी भेजी। राम राखी यात्रा शृंगी ऋषि आश्रम से अयोध्या पहुंची। रक्षासूत्र और उपहार ट्रस्ट को सौंपा गया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
Lord Ram sister Shanta sent Rakhi to Ram Lalla
भगवान राम की बहन शांता की ओर से रामलला को विशेष राखी भेजी गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रामलला की बड़ी बहन शांता की ओर से रामलला समेत चारों भाइयों के लिए राखी व 56 भोग आया है। श्रीराम राखी महोत्सव के तीसरे दिन शृंगी ऋषि आश्रम स्थित मां शांता की तरफ से अपने भाइयों राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न सहित राम मंदिर के सभी पुजारियों के लिए रक्षा सूत्र के साथ 56 भोग, मिष्ठान, फल एवं उपहार भेजा गया। गाजे-बाजे और धूम धड़ाके के साथ राम सखी यात्रा अयोध्या पहुंची।
विज्ञापन


राम जन्मभूमि के पुजारी संतोष तिवारी और राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास को रक्षासूत्र और उपहार सौंपा गया। महंत कमल नयन दास ने बताया कि सदियों की परंपरा का निर्वहन आज भी हो रहा है। 
विज्ञापन




रामलला के लिए देश भर से राखियां रक्षाबंधन पर आती हैं, जिन्हें रामलला को समर्पित किया जाता है। भगवान राम सहित उनके अनुजों का रक्षासूत्र ओडिशा के कारीगरों ने धान और केले के रेशे से तैयार किया है। इस दौरान शृंगी ऋषि आश्रम के पुजारी महेंद्र गोस्वामी, सीताराम दास, सुभाष सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed