फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   sport news

दौड़ प्रतियोगिता में बिंदू पाल का दबदबा

Sun, 01 Dec 2019 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
sport news
हनुमतनगर। ग्रामोदय महाविद्यालय रामपुर सरधा के तत्वावधान में आयोजित डीएलएड के दो दिवसीय तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। दौड़ प्रतियोगिता में ग्रामोदय महाविद्यालय की बिंदू पाल का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में 18 महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

समापन अवसर पर रविवार को सौ मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में ग्रामोदय की बिंदू पाल प्रथम, राजपति महाविद्यालय की चांदनी मिश्रा द्वितीय व ग्रामोदय की साक्षी सिंह तृतीय रहीं। दो सौ मीटर में ग्रामोदय बिंदू पाल प्रथम, श्रीमती विमला सिंह कॉलेज की खुशबू वर्मा द्वितीय व ग्रामोदय की अर्चना वर्मा तृतीय रही।
विज्ञापन

800 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में ग्रामोदय के आशीष सिंह प्रथम, बिमला सिंह महाविद्यालय के अखिलेश पटेल द्वितीय, ग्रामोदय के सचितानंद तृतीय रहे। कबड्डी में ग्रामोदय के कप्तान आशीष सिंह ने श्रीमती विमला सिंह की टीम को 15 अंकों से हराकर अपना कब्जा बरकरार रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबड्डी बालिका वर्ग में विमला सिंह कॉलेज की कप्तान ज्योति वर्मा ने 22 अंकों से ग्रामोदय महाविद्यालय को पराजित किया। खो-खो में ग्रामोदय महिला महाविद्यालय विजयी रहा। इसी तरह कुश्ती, चक्का फेंक, गोला फेंक, बैडमिंटन, वालीबाल, एथलेटिक, फुटबॉल योग सहित अन्य खेलों की प्रतियोगिता संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed