फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Special cleanliness campaign will run from 20

20 से चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान

Sat, 16 Jan 2016 10:21 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 16 Jan 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
Special cleanliness campaign will run from 20
जिले में 20 से 26 जनवरी तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। ये अभियान स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), स्वच्छ उत्तर प्रदेश, स्वच्छ जनपद फैजाबाद के तहत चलाया जाएगा।
विज्ञापन


डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने अभियान की तैयारियों को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट में अफसरों के साथ बैठक की।
डीएम ने बताया कि जनपद में स्वच्छ शौचालय निर्माण के लिए निर्धारित लक्ष्य 4911 को बढ़ाकर 25 हजार कर दिया गया है।

चयनित 28 लोहिया समग्र ग्रामों में 3911 स्वच्छ शौचालय के निर्माण के लिए केंद्रांश की राशि नौ हजार रुपये की दर से तीन करोड़ 51 लाख 99 हजार रुपये और 2881 स्वच्छ शौचालय के राज्यांश की राशि 3000 प्रति शौचालय की दर से 86 लाख 43 हजार रुपये ग्राम पंचायतों को भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन


समग्र ग्राम रतनपुर में 190 तथा रानीमऊ में 440 तथा आदर्श ग्राम योजना के तहत ग्राम पंचायत बरांव में 405 एवं तिंदौली में 259 स्वच्छ शौचालय निर्माण के लिए धन आवंटन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राशि कम पड़ने के कारण और डिमांड की गई है। बैठक में बताया गया कि जन जागरूकता अभियान के तहत जिले में 15 स्थानों पर बड़े होर्डिंग लगाए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूली बच्चे प्रभातफेरी निकालेंगे।

स्वच्छता दूत आशा, एएनएम, स्वयं सहायता समूह, स्वयंसेवी संस्थाओं, स्कूली बच्चों के माध्यम से डोर टू डोर संपर्क कर स्वच्छता का महत्व बताया जाएगा। महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन प्रयोग के बारे में जागरूक किया जाएगा।


जनसंपर्क का ये कार्यक्रम 600 ग्राम पंचायतों में चलाने का लक्ष्य है। बैठक में सीडीओ अरविंद मल्लप्पा बंगारी, सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार, डीपीआरओ एके सिंह, रामचंद दुबे, जया त्रिपाठी, अश्वनी मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed