फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   SP leader dies in truck-SUV clash

ट्रक-एसयूवी की भिड़ंत में सपा नेता की मौत

Sat, 22 Apr 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sat, 22 Apr 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
 SP leader dies in truck-SUV clash
रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह पूराकलंदर थाना क्षेत्र में ट्रक व एसयूवी की सीधी भिड़ंत में सपा नेता व जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन रवींद्रनाथ दुबे उर्फ रवि (57) की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गीता दुबे (42) गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिला अस्पताल लाने के बाद डॉक्टरों ने उनको लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने दुर्घटना करने वाले ट्रक तथा उसके चालक व खलासी को पकड़ लिया है। शहर के नाका चुंगी के निकट स्थित हरी निवास कॉलोनी निवासी रवींद्रनाथ दुबे उर्फ रवि (57) ने अपने पैतृक क्षेत्र खंडासा थाना क्षेत्र के कुरावन में स्वामी ओमानंद इंटर कॉलेज खोल रखा है। जिसमें वह प्रबंधक तथा उनकी पत्नी गीता प्रधानाचार्या हैं।
विज्ञापन


रोज की भांति सुबह वह अपनी पत्नी को कॉलेज पहुंचाने के लिए अपने एसयूवी से सुबह घर से निकले थे। लगभग सात बजे जैसे की उनकी एसयूवी रायबरेली हाईवे पर पूराकलंदर थाना क्षेत्र के महावीर का पुरवा गांव के सामने पहुंची, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से उनकी एसयूवी की भिड़ंत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार हुई कि सपा नेता की एसयूवी के परखच्चे उड़ गये। चालक की सीट पर बैठे सपा नेता रवींद्रनाथ व आगे की सीट पर ही बैठी उनकी पत्नी गीता गंभीर रूप से घायल हो गयीं। दुर्घटना के बाद लोग मौके पर एकत्र होने लगे और सूचना पुलिस कंट्रोल रूम तथा सपा नेता के परिवार को दी गई।

मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल भेजवाया। यहां पर डॉक्टरों ने सपा नेता को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी पत्नी गीता को भर्ती कर लिया। हालांकि गीता की हालत में सुधार न होने पर शनिवार दोपहर बाद डॉक्टरों ने उनको लखनऊ रेफर कर दिया।

सपा नेता के मौत की खबर पर तमाम जनप्रतिनिधियों व शुभचिंतकों का जिला अस्पताल पहुंचना शुरू हो गया। वहीं परिवार के लोगों के पहुंचने के बाद रोदन-विलाप शुरू हो गया।


थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह का कहना है कि दुर्घटना करने वाले ट्रक को कब्जे में लेकर उसके चालक मो. नफीस निवासी कुड़वार जिला सुल्तानपुर व खलासी को हिरासत में लिया गया है। मृतक के भतीजे प्रदीप दूबे की तहरीर पर केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed