{"_id":"58960a654f1c1b5d21e8106d","slug":"sp-candidate-anandsen-is-millionaires","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़पति हैं सपा प्रत्याशी आनंदसेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़पति हैं सपा प्रत्याशी आनंदसेन
फैजाबाद
Updated Sat, 04 Feb 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल करते सपा के बीकापुर विधानसभा प्रत्याशी आनंदसेन यादव ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरमीडिएट तक शिक्षा प्राप्त करने वाले बीकापुर से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आनंदसेन यादव करोड़पति हैं। वहीं, कई आपराधिक मामलों में वह न्यायालय से दोषमुक्त हो चुके हैं। एक मामला सीबीसीआईडी के पास लंबित है। जबकि चर्चित विधि छात्रा शशि के अपहरण और हत्या प्रकरण मामले में हाईकोर्ट से दोषमुक्त के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है।
बीकापुर विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने वाले आनंदसेन यादव, स्व. मित्रसेन यादव के पुत्र हैं। उनका पैतृक घर मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के भिटारी गांव में है। उनके दाखिल शपथ के मुताबिक उन्होंने 2015-16 में 16 लाख 20 हजार 731 रुपये का आयकर रिटर्न भरा था।
उनकी पत्नी इंदू सेन ने 2014-15 में 6 लाख 60 हजार 852 रुपये का आयकर रिटर्न दाखिल किया था। आनंद सेन पर 54 हजार 602 रुपये का सरकारी बकाया है। उनके आर्या फिलिंग स्टेशन के नाम 8 लाख 77 हजार 193 रुपये का कर्ज भी है।
विज्ञापन
आनंद सेन के पास राइफल, रिवॉल्वर के साथ बंदूक भी है। उनके पास 1 करोड़ 97 लाख 34 हजार 447 रुपये, पत्नी के पास 41 लाख 24 हजार 968 और एक आश्रित के पास 67 हजार 722 की चल संपत्तियां हैं। इसके अलावा उनके पास 1,05,75,000 व पत्नी के पास 41,00,000 की अचल संपत्तियां है।
इनमें पैतृक गांव के साथ ही इनायतनगर, हरदोइया, अछोरा, कल्याणपुर में कृषि भूमि, फैजाबाद, लखनऊ और गाजियाबाद में आवासीय भवन हैं। उनके पास 75 हजार का सोना व पत्नी के पास आठ लाख का सोना और चांदी है। वहीं, आनंदसेन पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अब तक लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इनमें अपहरण, हत्या, जानलेवा हमले, डकैती, बलवा आदि के मामले शामिल हैं।