फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   solar city yogi adityanath

अयोध्या बनेगी प्रदेश की पहली सोलर सिटी : महापौर

Tue, 13 Jun 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 13 Jun 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
solar city yogi adityanath
अयोध्या। अयोध्या नगर निगम के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि अयोध्या सूर्य के वंशजों की नगरी है। भगवान सूर्य का अयोध्या से प्रत्यक्ष संबंध है। इसीलिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या को प्रदेश की पहली सोलर सिटी बनाना चाहते हैं। महापौर सोमवार को अवध विश्वविद्यालय के संत कबीर सभागार में अमर उजाला फाउंडेशन व यूपीनेडा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सोलर रूफटॉप विषयक कार्यशाला को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत करने के बाद महापौर ने कहा कि ऊर्जा का प्रमुख स्रोत सूर्य की किरणें ही हैं। यह अक्षय ऊर्जा है जो कभी खत्म नहीं होगी। आने वाला दिन सौर ऊर्जा का ही है। हम भाग्यशाली हैं कि अयोध्या सोलर सिटी बन रही है। सरकार इस पर तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अमर उजाला लोगों तक निष्पक्ष खबरें पहुंचाने के साथ ही अपना सामाजिक दायित्व भी निभा रहा है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश के लोगों को यह मालूम नहीं था कि बिजली कब आएगी। बाहरी उद्यमी प्रदेश में आना नहीं चाहते थे। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश की दशा व दिशा बदल गई है। आज शहर में 24 घंटे तो गांवों में 18 घंटे आपूर्ति हो रही है। यह संकल्प है, चमत्कार नहीं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में आज हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। यह विश्व की सर्वश्रेष्ठ धार्मिक नगरी बनने जा रही है। मुख्यमंत्री का अयोध्या के प्रति लगाव है, कोई भी नई योजना आती है तो वह उसे सबसे पहले अयोध्या में लागू कराना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने प्रदेश की पहली सोलर सिटी बनाने के लिए अयोध्या का चयन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि नगर आयुक्त विशाल सिंह ने कहा कि रामनगरी अयोध्या को पहली सोलर सिटी बनाने में शासन-प्रशासन तो पूरा सहयोग कर ही रहा है, लेकिन यहां के वासियों के सहयोग की भी आवश्यकता है। इसके लिए अमर उजाला का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने सभी से अपने घरों, दुकानों व प्रतिष्ठानों पर सोलर पैनल लगवाने की अपील की। यूपीनेडा के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी राजकुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 17 शहरों को सोलर सिटी बनाने की घोषणा की है जिसमें अयोध्या पहली सोलर सिटी होगी। जल्द ही अयोध्या की बिजली की आवश्यकता सौर ऊर्जा से पूरी होगी। अयोध्या में सरयू पार 40 केवीए का एक प्लांट लगाया जा रहा है। साथ ही रेजिडेंशियल, कॉमर्शियल, इंडस्ट्रियल इलाकों में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। संचालन सुनील शुक्ला ने किया।


लोगों से पूछे सवाल, दिए इनाम
कार्यक्रम के दौरान लोगों से यूपीनेडा, अमर उजाला और सोलर पैनल से जुड़े सामान्य जानकारियों के सवाल भी पूछे गए जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सही जवाब देने वालों को अमर उजाला की ओर से सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed