{"_id":"5790fed34f1c1b7a41c4b7ba","slug":"smashing-into-trucks-seven-hours-motorway-jams","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रकों में भिड़ंत, सात घंटे जाम रहा हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रकों में भिड़ंत, सात घंटे जाम रहा हाईवे
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Thu, 21 Jul 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
पटरंगा में हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार एक ट्रक ने रानीमऊ चौराहे पर खराब होकर खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी तेज थी कि खड़े ट्रक के परखच्चे उड़ गए और उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। बीच सड़क पर हुए हादसे से हाईवे करीब सात घंटे बाधित रहा। इस दौरान पुलिस ने रूट डायवर्ट कर वाहनों को साइड रोड से निकाला। बाद में हाईवे से ट्रकों को हटवाने पर आवागमन सामान्य हो सका।
रानीमऊ चौराहे पर कमानी टूटने से एक ट्रक जहां के तहां खड़ा हो गया। ट्रक में सरिया लदी थी। सुबह तड़के लखनऊ की ओर जा रहे ट्रक ने खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस को टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक को निकालने के कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
गैस कटर से ट्रक कटवाने के बाद चालक मंजीत सिंह (36) निवासी ग्राम धर्मपुर जिला बदायूं को सीएचसी भेजवाया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एसबी सिंह ने बताया कि चालक को गंभीरावस्था में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
उधर, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को क्रेन से खिंचवाकर हाईवे से हटवाया। इस दौरान लखनऊ की ओर जाने वाले हाईवे की एक लेन पर आवागमन बाधित रहा और वाहनों को साइड रोड से निकाला गया।
पटरंगा थाना प्रभारी लालता प्रसाद साहू ने बताया कि क्रेन से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाने के बाद आवागमन सामान्य हो सका। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।