{"_id":"640e2501450a64a1cd001625","slug":"small-club-won-the-trophy-faizabad-news-c-13-1-125044-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: फिजियो क्लब को हराकर स्माल क्लब ने जीती ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: फिजियो क्लब को हराकर स्माल क्लब ने जीती ट्रॉफी
Mon, 13 Mar 2023 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 13 Mar 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
सोहावल(अयोध्या)। रौनाही गांव में चल रही सात दिवसीय हाजी जुबेर खां मेमोरियल कैनवस बाॅल क्रिकेट प्रतियोगिता समाप्त हुई। फाइनल में फिजियो क्लब मगलसी को हराकर स्माल क्लब ने ट्रॉफी जीती।
फिजियो क्लब ने टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 102 रन बनाए। जवाब में स्माल क्लब ने दो ओवर पहले पांच विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। मुख्य अतिथि भोजपुरी कलाकार व सपा नेता काजल निषाद ने उप विजेता टीम मगलसी को 35 हजार और विजेता टीम रौनाही को 75 हजार नकद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
मैन ऑफ द सीरीज मो. दानिश फैजाबादी और मैन ऑफ द मैच विशाल कुमार को हाजी फिरोज खान व संचालक उबेद खान ने सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने गांव के युवाओं की प्रतिभा को तराशने के लिए इस आयोजन को सराहा। इस मौके पर एजाज अहमद, फिरदौस खां, खुर्शीद शोएब खान, अशोक चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सरकार पर किया प्रहार
सपा नेता व भोजपुरी अभिनेत्री काजल निषाद ने कहा कि डबल इंजन की सरकार केवल धर्म जाति आधारित राजनीति कर रही हैं। इसीलिए फैजाबाद में युवाओं की प्रतिभा को निखारने की अखिलेश यादव सरकार की योजना का बाबा भीमराव आंबेडकर स्टेडियम छह साल बाद भी अधूरा है। मुफ्त राशन मुफ्त भाषण की नीति के चलते गांव में खेल की प्रतिमा गांव में दबकर रह गयी है।