{"_id":"573df1714f1c1bd42fac6eed","slug":"six-and-a-half-hours-are-stalled-railway-reservation-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ घंटे ठप रहे छह रेल आरक्षण केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ घंटे ठप रहे छह रेल आरक्षण केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Thu, 19 May 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
आरक्षण केंद्र पर रिजर्वेशन बंद होने से खड़े लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में बीएसएनएल पैनल में खराबी आने से गुरुवार दोपहर फैजाबाद से मालीपुर तक रेलवे स्टेशनों के आरक्षण केंद्रों का नेटवर्क फेल हो गया। इससे फैजाबाद, आचार्य नरेंद्रदेव नगर, अयोध्या, गोसाईगंज, अकबरपुर और मालीपुर तक रेल टिकट आरक्षण ठप हो गया।
इन केंद्रों से रेल टिकट का आरक्षण कराने व रद्द कराने के लिए लाइनों में खड़े लोग भीषण गर्मी में घंटाें परेशान हुए। करीब डेढ़ घंटे बाद लखनऊ में बीएसएनएल पैनल की खराबी दूर होने पर आरक्षण सेवा बहाल हो गई। मॉडल रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर गुरुवार को अपराह्न 12:45 बजे अचानक नेटवर्क फेल होने से काम ठप हो गया।
इससे तीनों बुकिंग खिड़कियों पर लाइन में लगे दर्जनों लोग परेशान हो गए। हालांकि खराबी आने से पहले उस वक्त गुजरने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों का चार्ट निकाला जा चुका था। अपराह्न 15:30 बजे मुंबई रवाना होने वाली साकेत एक्सप्रेस का चार्ट नहीं बन पाया था। रेलवे के अफसर लाइन सही होने के बारे में कुछ नहीं बता पा रहे थे।
विज्ञापन
पता था तो बस इतना कि फेल्योर लखनऊ से है। जिसके चलते फैजाबाद से लेकर मालीपुर तक रेल आरक्षण ठप है। लखनऊ में काम चल रहा है। उधर, बुकिंग खिड़कियों पर खड़े लोग टिकट पाने को लेकर बेहाल रहे। उमस के चलते लोग पसीने से तरबतर हो गए मगर नेटवर्क कितनी देर में सही होगा, रेल कर्मी नहीं बता पा रहे थे।
फैजाबाद रेलवे स्टेशन के आरक्षण पर्यवेक्षक सियाराम ने बताया कि, आरक्षण सेवाएं अपराह्न 12:45 बजे ठप हो गईं थीं। इसकी सूचना लखनऊ कामर्शियल कंट्रोल, मॉनीटरिंग सेल तथा एसएंडटी को दे दी थी। करीब सवा दो बजे लाइन सही हुई, जिसके बाद से आरक्षण व टिकट वापसी का काम सुचारु चल रहा है।