फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ShriRam

रामजन्मभूमि के बाद मुखर होने लगी मथुरा और काशी की मांग

Mon, 17 Aug 2020 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
ShriRam
अयोध्या। रामजन्म भूमि के बाद अब संतो और हिंदू संगठनों की दृष्टि काशी और मथुरा की ओर मुड़ गई है। सोमवार को तपस्वी छावनी में महंत परमहंस दास के संयोजन में हिंदु संगठनों ने काशी व मथुरा की मुक्ति का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

महंत परमहंस दास ने काशी और मथुरा की मुक्ति के लिए आह्वान करते हुए कहा की जिस तरह मुगल आक्रांताओं से राम जन्म भूमि को मुक्त करा लिया गया। वैसे ही काशी और मथुरा को भी मुक्त कराएंगे। सनातन धर्म की की रक्षा के लिए जल्द ही हम काशी और मथुरा कूच करेंगे और काशी मथुरा को जल्द ही मुक्त कराकर हिंदू समाज को गौरवांवित करने का कार्य करेंगे। बाबरी विध्वंस के आरोपी संतोष दुबे ने कहा कि 1992 के दौर का मंजर आंखों के सामने कौंध जाता है, हिंदू वीरों ने जिस अदम्य साहस के साथ राम जन्म भूमि को मुक्त कराया वैसे ही अब काशी और मथुरा की बारी है।
विज्ञापन

1992 के कारसेवक हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष पांडेय ने कहा कि 500 वर्षों के कालखंड में अधर्मी और विधिर्मियो ने भारतीय संस्कृति और सभ्यता को नष्ट करने का भरपूर कार्य किया था, राममंदिर की मुक्ति के बाद अब काशी व मथुरा की ही बारी है। इस दौरान रामलोचन शास्त्री राजन बाबा,धर्म सेना प्रदेश अध्यक्ष रवि शंकर पांडेय, हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश मिश्रा, कथा वाचक अंतरिक्ष, चंद्रहास दीक्षित, साध्वी किशोरी प्रिया, आचार्य रविकांत, राघवेंद्र दीक्षित ,कविराज दास, अजय शुक्ला, बाबा भरत दास, नारायण दास सहित अन्य ने भी काशी व मथुरा के संकल्प को दोहराया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed