फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   shriram airport standoff ends

श्रीराम हवाई अड्डे का गतिरोध खत्म

Sat, 07 Aug 2021 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
shriram airport standoff ends
अयोध्या। श्रीराम हवाई अड्डे के लिए जमीन मिलने में लंबे समय से चल रहा गतिरोध आखिरकार गोसाईगंज विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू के प्रयास से खत्म हो गया। धर्मपुर सहादत के किसान अब सरकार को अपनी जमीन देने के लिए तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों को जमीन देने के लिए मनाने को क्षेत्रीय विधायक बीते सात दिनों से किसानों व प्रशासन के बीच सुलह समझौता कराने की कोशिश में जुटे थे। शनिवार को डीएम व एसएसपी की मौजूदगी में उन्होंने किसानों से वार्ता कर श्रीराम हवाई अड्डे को जमीन देने के लिए राजी करा दिया।
विज्ञापन

शुरूआती दौर से ही हवाई अड्डे के लिए जमीन के हस्तांतरण को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी थी। प्रशासन के तमाम प्रयास के बाद भी गांव धर्मपुर सहादत के कुछ किसान जमीन देने को तैयार नहीं थे। इसे लेकर प्रशासन और ग्रामीणों के बीच गतिरोध लगातार बना हुआ था। कुछ राजनीतिक दल भी इसका फायदा उठा पूरे मामले को तूल देने में जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस गतिरोध को दूर कराने की कमान आखिरकार गोसाईगंज के भाजपा विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू ने संभाली। शनिवार को विधायक की मौजूदगी में डीएम अनुज कुमार झा, एसएसपी शैलेश पांडेय, एसडीएम व सीआरओ की मौजूदगी में उन्होंने ग्रामीणों के साथ सकारात्मक बातचीत करायी, जिसके बाद किसान जमीन देने को तैयार हो गए।

विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की सरकार है, वह किसी भी कीमत पर उनका अहित नहीं होने देगी। ग्रामीणों से बात कर बीच का रास्ता निकाला गया है, इस पर ग्रामीणों ने सहमति जताई है। हवाई अड्डा निर्माण के लिए अब सभी गतिरोध समाप्त हो गए हैं, इसके निर्माण से अयोध्या के विकास कार्यों को अब पूरी गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed