फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust got 15 thousand check bounce of 22 crores and trust clarified on matter

Ram mandir: निधि समर्पण अभियान में मिले 22 करोड़ के चेक बाउंस, ट्रस्ट कोषाध्यक्ष बोले- दानदाताओं की भावना नहीं गलत, यहां हुई चूक

Tue, 21 Jun 2022 08:04 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 21 Jun 2022 08:04 PM IST
सार

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज ने ट्रस्ट को दान में मिले चेक के बाउंस होने पर सफाई दी है। जिसमें उन्होंने कहा कि दान देने वालों की भावना गलत नहीं है। कहीं न कहीं चेक देने में हुई चूक हुई है। जैसे माउंट लिखने में गलतियां हुईं, कुछ चेकों पर हस्ताक्षर नहीं मिले।

विज्ञापन
Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust got 15 thousand check bounce of 22 crores and trust clarified on matter
श्रीराम मंदिर परिसर में होता निर्माण कार्य - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए चलाए गए निधि समर्पण अभियान के तहत मिले चेक बाउंस होने के मामले में ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने सफाई दी है। निधि समर्पण अभियान में मिले 22 करोड़ के करीब 15000 चेक बाउंस हो गए थे। बैठक के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज ने रामलला को दान में मिले चेक के बाउंस होने पर सफाई दी है।

विज्ञापन

जिसमें उन्होंने कहा कि दान देने वालों की भावना गलत नहीं है। कहीं न कहीं चेक देने में हुई चूक हुई है। जिसमें चेक का समय वर्जित हो गया, तारीख लिखने में गलतियां हुईं, अमाउंट लिखने में गलतियां हुईं, कुछ चेकों पर हस्ताक्षर नहीं मिले। यह छोटी-मोटी चूक है। कभी-कभी श्रद्धालु,अच्छे दानदाता चेक तो भेज देते हैं, लेकिन गलतियों पर ध्यान नहीं देते।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोविंद देव गिरी ने कहा कि ट्रस्ट चेक बाउंस होने में श्रद्धालुओं की दुर्भावना नहीं मानता। राम मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से कोई जबरदस्ती नहीं की थी, कोई वसूली नहीं की थी। दान देने के लिए सभी लोगों ने अपनी इच्छा अनुरूप दान दिया था। उन्होंने कहा कि 3500 करोड़ रुपए का मामला है, जहां पूरा देश दान दे रहा है तो ये छोटी-छोटी गलतियां बहुत बड़ी बात नहीं है। राम मंदिर निर्माण की प्रगति पर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज ने कहा कि हमें विश्वास है जो हम लोगों ने समय तय किया है, उस समय के अंदर ही भगवान रामलला को गर्भगृह में विराजमान करेंगे। ट्रस्ट 67 एकड़ के विकास में जुटी हुई है। उसके भीतर राम मंदिर बन रहा है। इसके साथ ही सरकार भी पूरे अयोध्या के विकास में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed