{"_id":"61b2487a8e985966f7693b0c","slug":"shaligram-of-pashupatinath-temple-handed-over-to-the-priest-of-ramjanmabhoomi-faizabad-news-lko60821441","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामजन्मभूमि के पुजारी को सौंपा पशुपतिनाथ मंदिर का शालिग्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामजन्मभूमि के पुजारी को सौंपा पशुपतिनाथ मंदिर का शालिग्राम
विज्ञापन
अयोध्या। भारत के पड़ोसी देेश नेपाल स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के ट्रस्टी अर्जुन प्रसाद ने गुरुवार को अयोध्या पहुंचकर रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने पशुपतिनाथ मंदिर परिसर स्थित दामोदर कुंड का शालिग्राम श्रीरामजन्मभूमि के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को सौंपा। इच्छा जताई कि शालिग्राम को गर्भगृह में प्रतिष्ठापित किया जाए ताकि भारत-नेपाल का सांस्कृतिक संबंध प्रगाढ़ हो।
पशुपतिनाथ मंदिर के ट्रस्टी अर्जुन प्रसाद ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि बनारस में उनका बचपन बीता है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का भी उन्हें सान्निध्य मिला है। जब नेपाल को हिंदू राष्ट्र घोषित करने का अभियान चला था तब वे तीन महीने तक दिल्ली में अटल जी के साथ काम करते रहे। कहा कि पशुपतिनाथ-अयोध्या का संबंध प्रगाढ़ है। भारत-नेपाल में रोटी-बेटी का संबंध है। सांस्कृतिक रूप से भी नेपाल भारत से जुड़ा हुआ है।
उन्होंने कहा कि नेपाल में 80 प्रतिशत लोग हिंदी जानते और बोलते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि दोनों उन्नत भारत के निर्माण की दिशा में काम कर रहे हैं। इससे पूर्व अर्जुन प्रसाद ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। उसके बाद रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। सरयू में भी स्नान कर पूजन-अर्चन किया। उन्होंने अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता महंत गौरीशंकर, श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र व ट्रस्टी बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र से भी मुलाकात की।