{"_id":"44bba64a075c21e0a63f7dc572cab9cd","slug":"shabad-kirtan-concludes-with-the-function-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शबद-कीर्तन के साथ प्रकाशोत्सव का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शबद-कीर्तन के साथ प्रकाशोत्सव का समापन
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खिड़की अलीबेग स्थित गुरुद्वारा में गुरू गोविंद सिंह के जन्मदिवस (प्रकाशोत्सव) का समापन शनिवार को शबद, कीर्तन, लंगर व सम्मान समारोह के साथ हुआ। शबद-कीर्तन ‘तुम हो सब राजन के राजा, अपने आप हो गरीब नवाजा, देहु शिवा वर मोहि इहै, शुभ करमन ते कबहुं न टरौं...’ और लिटिल मास्टर अविनाश सिंह की कविता पर श्रद्धालु झूम उठे।
गुरुद्वारा में शनिवार सुबह नौ बजे से अखंड साहिब का पाठ शुरू हुआ, सुबह 10 बजे से स्कूली छात्र-छात्राओं और उसके बाद मध्य प्रदेश से आए त्रिलोक सिंह, लखनऊ के हरदीप सिंह तथा कानपुर के निर्मल सिंह व उनके साथियों की ओर से शबद-कीर्तन का कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा।
दोपहर से देर रात तक अटूट लंगर भी चलता रहा। रात में आतिशबाजी भी हुई। गुरुद्वारा दुख निवारण के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह छाबड़ा ने बताया कि अयोध्या के गुरू गोविंद धाम नजरबाग के बाबा महेंद्र सिंह ने एसपी सिटी आरएस गौतम, एडीएम सिटी आरएन शर्मा, यातायात निरीक्षक जितेंद्र सिंह, चेयरमैन विजय कुमार गुप्त, ईओ रविशंकर शुक्ल, समाजसेवी मो. शरीफ, पंकज पांडेय आदि को सम्मानित किया।