फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Seeing the short hair of the girl, the groom refused to marry

Ayodhya News: लड़की के कम बाल देख दूल्हे का शादी से इंकार, रात भर चली पंचायत

Fri, 24 Feb 2023 12:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 24 Feb 2023 12:24 PM IST
सार

वर पक्ष को पहले से ही जानकारी थी कि उनके बेटी के सिर में बाल थोड़े कम हैं। इस बात का बहाना बनाकर उन्होंने अतिरिक्त दहेज की मांग की। जब उन्होंने दहेज देने में असमर्थता जताई तो उनके द्वारा घर के अंदर घुस कर उनकी पुत्री व अन्य औरतों के साथ हाथापाई एवं गाली गलौज की गई।

विज्ञापन
Seeing the short hair of the girl, the groom refused to marry
लड़की पक्ष के लोग पहुंचे कोतवाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या जिले में बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के रुरुखास गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब वर पक्ष द्वारा दुल्हन के सिर पर बाल कम होने का उलाहना देते हुए शादी से इंकार कर दिया गया। बुधवार रात विवाह के दौरान हुई इस घटना के बाद बरात वापस जाने लगी तो भड़के ग्रामीणों ने दूल्हे व उसके परिजनों को बंधक बना लिया। 

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस के हस्तक्षेप पर मान-मनौवल का क्रम जारी हुआ। रात भर पुलिस की मौजूदगी में गांव वालों के साथ दोनों पक्षों में पंचायत का दौर चला, परंतु बात नहीं बनी। पुलिस दोनों पक्षों को लेकर कोतवाली आई। दुल्हन के पिता की तहरीर पर वर पक्ष के नौ नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के रुरुखास निवासी राधेश्याम कनौजिया ने बताया कि उनकी पुत्री का विवाह सुल्तानपुर के कूरेभार थाना अंतर्गत जमौली निवासी आनंद पुत्र के साथ में तय हुआ था। दूल्हे के पिता जितेंद्र, भाई परमानंद, देवानंद, चाचा पवन, उनकी पत्नी व माता प्रसाद, उसकी पत्नी आरती, वीरेंद्र मास्टर व उनके अन्य साथी उनके दरवाजे पर बुधवार को बरात लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर पक्ष को पहले से ही जानकारी थी कि उनके बेटी के सिर में बाल थोड़े कम हैं। इस बात का बहाना बनाकर उन्होंने अतिरिक्त दहेज की मांग की। जब उन्होंने दहेज देने में असमर्थता जताई तो उनके द्वारा घर के अंदर घुस कर उनकी पुत्री व अन्य औरतों के साथ हाथापाई एवं गाली गलौज की गई।


सारा सामान और भोजन फेंक कर बर्बाद कर दिया गया। शादी टूटने की वजह से उनकी पुत्री सदमे में चली गई है। प्रभारी निरीक्षक सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर दूल्हे आनंद समेत नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed