{"_id":"570946ed4f1c1bb92bc810cf","slug":"security-forces-in-the-area-fair-route-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा बलों ने मेला क्षेत्र में किया रूट मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा बलों ने मेला क्षेत्र में किया रूट मार्च
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Sat, 09 Apr 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
मेला क्षेत्र में रूट मार्च करते जवान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैत्र रामनवमी मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। शनिवार को मठ-मंदिरों में दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मेला क्षेत्र में रूट मार्च किया। मेला कंट्रोल रूम में बैठक कर मेले में व्यवस्था सहित सुरक्षा को लेकर मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं।
मेला आरंभ होने के साथ नगरी में मेलार्थियों की भीड़ बढ़ने लगी है। सरयू के स्नान घाट से मठ-मंदिरों तक दर्शनार्थियों की भीड़ है। पतित पावनी सरयू में डुबकी लगाकर श्रद्धालु नागेश्वरनाथ, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, श्रीराम जन्मभूमि, कालेराम मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में माथा टेक रहे हैं।
शनिवार को प्रमुख मठ-मंदिरों में दर्शनार्थियों की खासी भीड़ रही। प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए दर्शनार्थियों का तांता रहा। वहीं, मेले में सुरक्षा के मद्देनजर सीओ अयोध्या दिनेश द्विवेदी, कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने आरएएफ, पीएसी व पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया।
विज्ञापन
नयाघाट मेला कंट्रोल रूम से निकला रूट मार्च तुलसी उद्यान, छोटी देवकाली, बड़ा डाकखाना, मातगजेंद्र चौराहा, अशर्फी भवन, दुराही कुआं, वशिष्ठ कुंड होते हुए टेढ़ीबाजार पर पहुंचकर समाप्त हुआ। एडीएम सिटी आरएन शर्मा ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया। मेला कंट्रोल रूम में बैठक कर जुटने वाली भीड़ के मद्देनजर आवश्यक निर्देश दिए।