फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Schools, water filled, studies stalled

स्कूलों में भरा पानी, पढ़ाई ठप

Mon, 06 Jul 2015 10:52 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 06 Jul 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
जबकि तारुन, रुदौली, बीकापुर, मया, मिल्कीपुर, हैरिंग्टनगंज, मवई, सोबावल, मसौधा समेत कई इलाकों में बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में जलभराव से शिक्षण कार्य प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय अटरावां में पानी घुस गया। विद्यालय के पूर्वी छोर में बहाने वाले नाले पर कब्जा बताया जा रहा है। पूरा के ही शांतीपुर और सूखापुर इटौरा में भी जलभराव व कीचड़ के कारण शिक्षण कार्य प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह प्राथमिक विद्यालय अटरांवा के प्रधानाध्यापक चक्रवर्ती सिंह व पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम बहल विद्यालय पहुंचे तो यहां का दृश्य अजीबोगरीब था। दोनों विद्यालय एक ही जगह पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिसर में घुटने तक पानी भरा हुआ मिला। छात्र/छात्राएं किसी तरह विद्यालय परिसर में गए लेकिन थोड़ी देर बाद ही बाहर आ गए। प्राथमिक विद्यालय अटरांवा में 90 व पूर्व माध्यमिक विद्यालय अटरांवा में 36 बच्चे पंजीकृत है।

लेकिन इसमें से बमुश्किल आधे छात्र ही स्कूल आए थे। शिक्षकों ने इसकी सूचना गांव के प्रधान व विभागीय अधिकारियों को दी। प्रधान भोलानाथ वर्मा ने बताया कि विद्यालय के पूर्वी छोर से पहले एक नाला जल निकासी के लिए था जिसको गांव के लल्लू चौहान ने अपनी जमीन समझ कर पाट लिया।

जब कि हकीकत यह है कि जमीन सरकारी है। कहा कि अधिकारियों से बात कर के उसी जमीन से जल निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी।  विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राम प्रगट ने लल्लू चौहान को बुलाया लेकिन बातचीत का कोई हल नहीं निकला।

अटरांवा गांव के कर्मजीत विश्वकर्मा, दुर्गा विश्वकर्मा सहित कई लोगों ने बताया कि बहुत दिनों से विद्यालय के पूर्वी छोर पर एक नाला था जिसमें से होकर पानी बहता था। नाले को पाट दिया गया जिससे बरसात का पानी विद्यालय में एकत्र हो गया है।

मौके पर पहुंचे एबीएसए पूरा चिंतामणि कनोजिया में बताया कि विद्यालय परिसर में भरे पानी को निकलवाने का प्रयास किया गया है। जल निकासी के स्थाई समाधान किए जाएंगे।


इसी ब्लॉक के ही प्राथमिक विद्यालय शांतीपुर और सूखापुर इटौरा में भी बारिश के कारण दिक्कतें आ गई है। विद्यालय के रास्ते पर जल भराव व कीचड़ के कारण अध्यापकों और छात्र/छात्राओं को आने जाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed