फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   school games federation of india

Ayodhya News: प्रदेश के खिलाड़ियों ने जीते 45 पदक

Tue, 13 Jun 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 13 Jun 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
school games federation of india
अयोध्या। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयोजन में दिल्ली, भोपाल, ग्वालियर में बीते दिनों आयोजित राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत 17 खेलों में टीमों ने प्रतिभाग किया। व्यक्तिगत स्पर्धा में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एथलेटिक्स, कुश्ती, ताइक्वाडो, भारोत्तोलन, जूडो, बॉक्सिंग में 42 पदक जीतकर प्रदेश को उपलब्धि दिलाई।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की टीम ने हैंडबॉल, खो-खो और हॉकी में अपना जलवा दिखाते हुए पदक प्राप्त किए। एथलेटिक्स स्पर्धा में विनीता, अनीता गुर्जर, देवेंद्र कुमार, पवन यादव, यम नदीम ने स्वर्ण पदक जीते। अनुज कुमार, गौरव यादव, नेहा, राघव, कुमारी सीमा, राहुल यादव ने रजत पदक प्राप्त किए। वहीं नेहा यादव, गौरव यादव, यम अहमद ने कांस्य पदक जीता। कुश्ती में आदित्य तोमर ने स्वर्ण, सनी कश्यप, कुमारी इतिशा, विकास यादव,विजय यादव, सुनील सैफी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इसी तरह अन्य खेलों में भी खिलाड़ियों ने पदक जीते।
विज्ञापन

डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान के प्राचार्य भगवती सिंह ने कहा कि हम आने वाले समय में और बेहतर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने टीम के प्रदर्शन के लिए टीम मैनेजर और प्रशिक्षकों को भी बधाई दी है। प्रशासनिक अधिकारी नरेंद्र पाल, अभिमन्यु सिंह ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed