फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   School closed

बीईओ के निरीक्षण में बंद मिला स्कूल, स्पष्टीकरण तलब

Tue, 24 Dec 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
School closed
तारुन। क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। सख्ती का असर विद्यालयों पर नहीं पड़ पा रहा है। मंगलवार को बीइओ के निरीक्षण में एक स्कूल बंद मिला।
विज्ञापन

जबकि पांच स्कूलों के बच्चे कड़कड़ाती ठंड में बगैर स्वेटर के पाए गए। बंद मिले स्कूलों के शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करके हुए स्पष्टीकरण मांगा। शिक्षकों से तत्काल स्वेटर वितरित करने के लिए कहा।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत मौर्य ने बताया कि मंगलवार को आधा दर्जन स्कूलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय भोपा डुहिया पर साढ़े दस बजे तक ताला लटकता रहा। जबकि स्कूल के बाहर बच्चे टहल व खेल रहे थे। शिक्षकों की घोर लापरवाही सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्कूलों के बच्चों को स्वेटर भी अभी तक नहीं मिला है। बताया कि लापरवाह दोनों विद्यालयों के अध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उनके जवाब उचित न मिले तो कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जाएगा।
प्राथमिक विद्यालय धमहर का निरीक्षण किया गया। यहां के नौनिहालों को भी स्वेटर वितरित नहीं हुआ था जिस पर मौजूद पूनम, रश्मि अग्रहरि से तुरंत ग्राम प्रधान के साथ बच्चों को बुलाकर स्वेटर वितरण कार्य कराया गया। प्रधान द्वारा कायाकल्प कार्य सुचारु रूप से कराया जा रहा है।
उच्च व प्राथमिक विद्यालय गौहानी कला में खंड शिक्षा अधिकारी के फटकार के बाद बच्चों को गांव से बुलवाकर स्वेटर बंटवारा गया। यही हाल उच्च एवं प्राथमिक विद्यालय पारा हथिगो का रहा। स्वेटर वितरण न करने वालों स्कूलों में सभी शिक्षक मौजूद रहे।

खंड शिक्षा अधिकारी श्री मौर्य ने बताया कि ब्लॉक कार्यालय पर स्वेटर उपलब्ध है। शिक्षक स्वेटर को लेकर बच्चों को देने में लापरवाही बरत रहे हैं। उन्होंने सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों से कहा है कि शीतलहरी को देखते हुए स्वेटर वितरण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed