फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   save water

जल संरक्षण को खुदवाएं तालाब

Sat, 20 Jul 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
save water
अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि जल संरक्षण के लिए पुराने तालाबों की तलहटी साफ कराने के साथ ही अधिक से अधिक नए तालाब खुदवाए जाएं।
विज्ञापन

बड़े तालाब और झीलों का सर्वे कराकर चिह्नांकन किया जाए। वह जल शक्ति योजना के तहत कराए जाने वालेे कार्यों को लेकर हुई बैठक को बतौर अध्यक्ष संबोधित कर रहे थे।
कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में जल शक्ति योजना के तहत अब तक क्या-क्या कार्य जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन के लिए किया गया है और आगे क्या कर सकते हैं, इसे लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

डीएम अनुज कुमार झा ने जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन विषय पर वृहद रूप से कार्यक्रम के आयोजन के बारे में जानकारी दी। बताया कि सभी 835 ग्राम पंचायतों में खुली बैठक हुई, प्रधानमंत्री के पत्र को पढ़कर सुनाया गया व 592 ग्राम पंचायतों में श्रमदान कर तालाबों की खुदाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि ग्राम पंचायतों में वर्षा जल संचयन एवं जल संरक्षण हेतु हैंडपंप के लिए सोख्ता गड्ढा एवं सामुदायिक स्थलों/भवनों के वर्षा जल के प्रवाह के रास्ते में रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

जनपद में हैंडपंप के लिए कुल 9390 सोख्ता, 9390 स्थायी कूड़ादान निर्माण और 3126 रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए सोख्ते के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस मौके पर परियोजना निदेशक कमलेश कुमार सोनी, डीडीओ हवलदार सिंह, डीपीआरओ एसपी सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जयेंद्र कुमार, अपर नगर आयुक्त व एक्सईएन जल निगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed